फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Baba Bageshwar Dham: Protest on the arrival of Dhirendra Shastri in Patna; Tej Pratap, Giriraj Singh, JDU, RJD

Baba Bageshwar Dham : पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बिहार में सियासत, जदयू-राजद पर भाजपा का हमला

Sat, 29 Apr 2023 02:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 29 Apr 2023 02:07 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद एवं जदयू सिर्फ मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए सारा प्रपंच रच रही है। अगर सनातन धर्म गुरुओं का विरोध हुआ तो इसका जवाब भी जनता ही देगी और हम जैसे लोग भी इसके साथ रहेंगे।

विज्ञापन
Baba Bageshwar Dham: Protest on the arrival of Dhirendra Shastri in Patna; Tej Pratap, Giriraj Singh, JDU, RJD
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

बाबा बागेश्वर धाम महाराज के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बिहार की सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद अब जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया दी। मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि किसी के बिहार आने पर हमे आपत्ति नहीं है लेकिन ऐसे बाबा को अपनी संपत्ति बढ़ने के उपाय को भी सार्वजनिक करनी चाहिए। 

ऐसे लोग जेल में नहीं हैं, यह अफसोस की बात
वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादवने कहा कि बागेश्वर बाबा अगर हिंदू-मुसलमान को लड़वाने का काम करेंगे तो मैं उनका विरोध करुंगा। पटना एयरपोर्ट पर घेराव किया जाएगा। वहीं उनके बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संत कभी राजनीति और समाज के विघटन की बात नहीं करता है। यह तो विघटनकारी हैं और ऐसे लोग कभी संत नहीं हो सकते। ऐसे लोग जेल में नहीं हैं, यह अफसोस की बात है। उन्हें को जेल में रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन


राजद और जदयू के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं
वहीं राजद के विरोध के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में कूद पड़े। गिरिराज सिंह ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद एवं जदयू सिर्फ मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए सारा प्रपंच रच रही है। अगर सनातन धर्म गुरुओं का विरोध हुआ तो इसका जवाब भी जनता ही देगी और हम जैसे लोग भी इसके साथ रहेंगे। वहीं भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि राजद और जदयू के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। अगर बाबा बागेश्वर धाम महराज का विरोध हुआ तो यह गलत होगा।  दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पटना से करीब 25 किलोमीटर दूर नौबतपुर में कथा होने जा रही है। वह नौबतपुर के तरेत गांव में 13 से 17 मई तक अपना दरबार लगाने जा रहे हैं। उनकी कथा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ सकती है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed