फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ayodhya Ram Mandir: Lalu Yadav's daughter Rohini Acharya targets the Modi government; NDA, RJD.

Ayodhya Ram Mandir: लालू यादव की बेटी अब अयोध्या तक पहुंचीं; रोहिणी आचार्य बोलीं- मौन तोड़ें पीएम मोदी

Sun, 28 Jun 2026 10:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Jun 2026 10:31 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बहन और सारण से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी रोहिणी आचार्य अब अयोध्या मामले तक पहुंच गईं हैं। उन्होंने इस मामले में NDA सरकार पर हमला बोला। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Lalu Yadav's daughter Rohini Acharya targets the Modi government; NDA, RJD.
लालू यादव के साथ उनकी बेटी रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री से इस मामले पर प्रतिक्रिया देने की मांग की। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर छोटे-बड़े मुद्दे पर बोलते और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है। उन्होंने पूछा कि आखिर प्रधानमंत्री इस संवेदनशील मुद्दे पर मौन क्यों हैं।

विज्ञापन


रोहिणी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

रोहिणी ने आगे कहा कि भूमि पूजन से लेकर मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा तक का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी ने लिया था। ऐसे में यदि चंदे और चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया है, तो इसकी जिम्मेदारी और श्रेय कौन लेगा? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कायदे से इसका श्रेय भी मोदी जी को ही लेना चाहिए। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट के अंत में कहा कि प्रभु श्रीराम में आस्था रखने वाले देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा कि पर्ची और टेलीप्रॉम्प्टर की मदद ले लीजिए, मगर अपनी चुप्पी तोड़िए।

विज्ञापन


राजद प्रवक्ता ने भी सरकार पर भी बोला हमला

रोहिणी आचार्य के अलावा उनके पिता लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रतिक्रिया दी है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी बेहद शर्मनाक घटना है। भगवान श्रीराम के नाम का इस्तेमाल किसी को भी अपने निजी स्वार्थ के लिए करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। भले ही इस मामले में इस्तीफा दे दिया गया हो, लेकिन इससे दोषियों पर लगा दाग नहीं मिटेगा। इस घटना ने वहां की पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed