{"_id":"67508e6643bfc83b800d6599","slug":"asia-cup-under19-2024-cricketer-vaibhav-suryavanshi-scored-76-runs-on-46-balls-samastipur-bihar-cricket-live-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup Under19 2024 : क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन, 46 गेंद पर खेली 76 रनों की विस्फोटक पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asia Cup Under19 2024 : क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन, 46 गेंद पर खेली 76 रनों की विस्फोटक पारी
Wed, 04 Dec 2024 10:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:46 PM IST
सार
Bihar : वैभव सूर्यवंशी ने यूएयू के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की मात्र 46 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी द्वारा लगाए जा रहे हैं चौके छक्के पर उनके गांव में लोग खुशी से झूम रहे थे। जमकर आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अंडर 19 एशिया कप में समस्तीपुर के ताजपुर के मोतीपुर गांव निवासी वैभव सूर्यवंशी ने यूएयू के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की मात्र 46 केदो में 76 रनों की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी द्वारा लगाए जा रहे हैं चौके छक्के पर उनके गांव में लोग खुशी से झूम रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीण संजय नायक ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच में बहुत कम रन बनाकर आउट हो गया था। इससे क्रिकेट प्रेमियों को काफी निराशा हुई थी। लेकिन आज यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी से लोगों को काफी खुशी मिली है। लोगों ने यह उम्मीद जताई थी कि बहुत जल्द शतक लग जाएगा। अगले मैच में जरूर वह पूरा कर पाएगा। चौका छक्का लगने के बाद गांव में लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। उनके अलावा ओपनर आयुष का बल्ला भी गरजा। उन्होंने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के बीच 100 रन से ज्यादा की साझेदारी के दम पर भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित हुए आईपीएल 2025 नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा और वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे युवा प्लेयर बने। 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शारजाह स्टेडियम में बल्ले से मैदान के चारों तरफ जिस तरह से शॉट्स लगाकर बैटिंग की वह वाकाई तारीफ के लायक हैं। वैभव ने यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में 46 गेंदों पर 76 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165 का रहा।
विज्ञापन