फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   24 BJP leaders test positive for coronavirus at the BJP headquarters in Patna Bihar

बिहार: कोरोना की चपेट में आया भाजपा मुख्यालय, 24 नेता कोविड-19 पॉजिटिव

Tue, 14 Jul 2020 11:40 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Tue, 14 Jul 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
24 BJP leaders test positive for coronavirus at the BJP headquarters in Patna Bihar
सांकेतिक तस्वीर

बिहार में बड़ी तादाद में भाजपा नेता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। भाजपा मुख्यालय के 24 नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि कुल 110 लोगों की कोरोना जांच कराई गई जिसमें 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी इस सूची में शामिल हैं। 

विज्ञापन


बिहार में पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी बड़ी तादाद में नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर पार्टी के नेता लगातार पटना में भाजपा मुख्यालय में बैठकें कर रहे हैं जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जाहिर की जा रही है कि नेताओं के एक स्थान पर इकट्ठा होने की वजह से ही भाजपा मुख्यालय में बड़ी तादाद में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 

बिहार में कोरोना वायरस महामारी से बीमार होने वाले लोगों की संख्या 17 हजार के पार चली गई है जबकि 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में सोमवार को कोरोना के 1100 से अधिक नए मामले सामने आए। राजधानी पटना में सोमवार को सर्वाधिक 228 नए मामले मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed