फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Around 20 staff members at Bihar Governor house tested positive for coronavirus

बिहार में राजभवन के 20 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी संक्रमित

Wed, 15 Jul 2020 12:45 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Wed, 15 Jul 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Around 20 staff members at Bihar Governor house tested positive for coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

बिहार में गवर्नर हाउस के लगभग 20 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19284 हो गई है। जिनमें से 6261 सक्रिय मामले हैं, 12849 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 174 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, बिहार सरकार ने 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया है। सभी नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसके लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार ने आगे कहा कि कोरोना की न कोई दवा है, न टीका है। हम सभी को चेहरे पर मास्क, तौलिया या रुमाल लगाना सुनिश्चित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed