फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Armed miscreants looted about 16 lakh rupees from a businessman going to the bank in Hajipur

Bihar Crime: बैंक जा रहे व्यवसायी से हथियारबंद बदमाशों ने लूटे करीब 16 लाख रुपये; गोली चलाकर हुए फरार

Mon, 14 Aug 2023 06:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Aug 2023 06:00 PM IST
सार

Bihar Police: हाजीपुर में नगर थाना क्षेत्र में बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे व्यवसायी को बदमाशों ने हथियार के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने व्यवसायी से करीब 16 लाख रुपये लूटे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है।

विज्ञापन
Armed miscreants looted about 16 lakh rupees from a businessman going to the bank in Hajipur
घटना की तफ्तीश करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली के हाजीपुर में बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक व्यवसायी से बदमाशों ने हथियार के बल पर करीब 16 लाख रुपये लूट लिए। उसके बाद दहशत फैलाने को लिए एक राउंड फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। फायरिंग होते ही इलाके में अफरातफरी माहौल बन गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में नवीन सिनेमा पास लिच्छवी नगर गली की है। घटना की जानकारी व्यवसायी ने नगर थाना पुलिस अधिकारी को दी। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


पीड़ित व्यवसायी सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लांगा निवासी अनिल कुमार सिंह बताए गए हैं। अनिल कुमार हाजीपुर बागदुल्हन स्थित अपनी दुकान से स्कूटी के जरिए अपने स्टाफ शंभू कुमार के साथ रुपये बैंक में जमा कराने जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए और अनिल कुमार सिंह को ओवरटेक कर रोक दिया। फिर पिस्तौल के बल पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद पीछे की ओर भागते हुए दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन


व्यवसायी अनिल कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान से पैसा जमा कराने बैंक जा रहा था। इसी दौरान गली में बाइक सवार तीन बदमाशों ने 15 लाख 85 हजार चार सौ रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार सदर, एसडीपीओ ओमप्रकाश समेत अन्य पुलिस बल मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि व्यवसायी अपनी दुकान से करीब 16 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उससे पिस्तौल के बल पर लूटपाट की और भाग गए। अपराधियों ने एक गोली भी चलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed