Bihar: 'बहन के सम्मान पर हमला करने वालों को दूंगा जवाब', तेज प्रताप विवाद में अनुष्का के भाई का बड़ा बयान
तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के रिलेशनशिप को लेकर अनुष्का के भाई आकाश यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव से परिवार बर्बाद न होने देने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद प्रमुख लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव को लेकर उठे विवाद पर अब अनुष्का के परिवार की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। अनुष्का के भाई आकाश का कहना है कि, उनका अकाउंट हैक हो गया था। मेरी बहन का चरित्र हनन कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा था, इसलिए मुझे उन्हें जवाब देना है। अनुष्का यादव मेरी छोटी बहन है। अनुष्का यादव का जो भी निर्णय होगा हम मजबूती के साथ एक बड़े भाई का फर्ज निभाएंगे।
मीडिया से बात करते हुए अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने कहा कि हमारी बहन है हमारी छोटी बहन है और जो भी प्रकरण हुआ, जो भी कुछ हुआ उन तमाम चीजों को देखते हुए इतना कहेंगे की वह प्राइवेसी है एक लड़का और एक लड़की का विषय है। एक लड़का और लड़की इस विषय पर बोले तो ज्यादा बेहतर होगा। हमारा इस विषय में बस एक ही चीज है कि हमारी बहन के मान सम्मान पर जो लगातार हमला किया जा रहा था। उनको हमें जवाब देना है।
आकाश पर लगे संपत्ति के आरोपों पर उन्होंने कहा कि, जिसने कहा है उसकी संपत्ति की जांच की मांग करते हैं और मेरी संपत्ति की जांच की मांग करते हैं। यह भी मांग करते हैं किस पर कितना केस कितने मुकदमे और किस तरह का मुकदमे दर्ज हैं और ऐसे जो लोग कह रहे हैं उनको भगवान से डरने की जरूरत है। भगवान के लाठी में आवाज नहीं है, दर्द है, दर्द मिलेगा।
वायरल हुई तस्वीर पर बोलते हुए आकाश ने कहा कि जिन्होंने किया वह इस पर ज्यादा अच्छे से बोलेंगे। उनका क्या रिश्ता है? वह ज्यादा अच्छे से बोलगी। उसे फोटो में जो लड़का है, उनके पिताजी लालू यादव जी, उनके भाई ने अपना पक्ष रख दिया है। उसे तस्वीर में जो लड़का है, वह मेरी बहन है... मैंने अपना पक्ष रख दिया। अब आगे जैसा वो लोग सवाल खोजेंगे वैसा हम लोग जवाब ही देंगे।
अपने बयान में आकाश यादव ने लालू प्रसाद यादव की तुलना फिल्म 'सूर्यवंशम' के किरदारों से करते हुए कहा, लालू यादव खुद को क्या मुगल-ए-आजम के रूप में देखना चाहते हैं या ठाकुर भानु प्रताप। अगर ऐसा हुआ तो एक दिन हीरा ठाकुर भी पैदा हो जाएगा।
'बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने परिवार को बर्बाद न करें'
आकाश ने राजद प्रमुख से अपील करते हुए कहा, मैं लालू प्रसाद यादव से कहना चाहूंगा कि किसी बाहरी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने परिवार को बर्बाद न करें। बाहरी लोग आपके घर में घुस आए हैं और आपके परिवार को खत्म करने का काम कर रहे हैं। नतीजा आपके सामने है। जो आदमी अपने भाई को सीएम बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था, उसे अब पार्टी से निकाल दिया गया है।
#WATCH | Patna, Bihar: Through a social media post, RJD chief Lalu Prasad Yadav's son Tej Pratap Yadav allegedly claimed that he has been in a relationship with one Anushka Yadav for 12 years. He later claimed that his account was hacked.
Anushka Yadav's brother Akash Yadav,… pic.twitter.com/UxRn8IJaMU— ANI (@ANI) May 27, 2025
तेज प्रताप बोले- मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
इससे पहले आज सोशल मीडिया पर अपने भाई और भतीजे की तस्वीर शेयर करते हुए पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने लिखा कि श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजश्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार।
तेज प्रताप के अकाउंट से हुए इस पोस्ट ने मचा दिया था घमासान
24 मई को तेज प्रताप यादव के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया। इसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें लिखा गया था कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं....? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे। हालांकि, यह पोस्ट तेज प्रताप यादव के अकाउंट से डिलीट कर दिया गया। लेकिन, सियासी गलियारे से लेकर आम युवाओं के बीच यह चर्चा का विषय बन गया।