{"_id":"651bd4b9c290c2cc3c00166d","slug":"anti-social-elements-damaged-statue-of-dr-bhimrao-ambedkar-in-begusarai-villagers-protested-by-blocking-road-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: असामाजिक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: असामाजिक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Tue, 03 Oct 2023 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 03 Oct 2023 02:15 PM IST
सार
Bihar Police: ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा बीती रात ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी दो बार अज्ञात अपराधियों के द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को गिराया गया था।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों को समझाती घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में अज्ञात अपराधियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जमकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। दरअसल, डंडारी थाना क्षेत्र के कटरमाल गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात अपराधियों ने नीचे गिरा दिया। वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीण राजुपुर कटरमाल पथ को जाम किए हुए हैं और जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा बीती रात ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले भी दो बार अज्ञात अपराधियों के द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को गिराया गया था। इससे समाज में गंदा संदेश जाता है।
विज्ञापन
अपराधियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग
घटनास्थल पर बलिया डीएसपी विनय कुमार राय डंडारी के थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों पुलिसकर्मी गुस्साए ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं। वहीं, इस घटना के बाद घटनास्थल पर तनावपूर्ण की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इसमें जो भी दोषी-अपराधी हैं, उनपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो सड़क जाम ही रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक बड़े पदाधिकारी यहां नहीं आएंगे, तब तक यह मामला शांत नहीं होगा।
विज्ञापन
हालांकि बलिया डीएसपी विनय कुमार राय ने बताया है कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। लोगों की मांग है कि इसमें जो दोषी हैं उनपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इसमें जो दोषी होंगे, उनको चिह्नित कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।