फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anti-social elements attacked police team that went to arrest accused in liquor case in Rohtas, 4 injured

Bihar News: बिहार पुलिस पर फिर हमला; शराब केस के अभियुक्तों को पकड़ने पहुंचे थानाध्यक्ष समेत चार घायल

Sun, 31 Dec 2023 05:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Dec 2023 05:11 PM IST
सार

Attack On Police In Rohtas: बिहार में बदमाशों और अपराधियों के हौसले बुलंदी पर हैं, वे पुलिस प्रशासन को भी नहीं छोड़ते हैं। रोहतास में एक अभियुक्त को पकड़ने गई पुलिस टीम पर असमाजिक तत्वों द्वारा हमला करने का मामला आया। इसमें थानाध्यक्ष समेत चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। जानें मामला...। 

विज्ञापन
Anti-social elements attacked police team that went to arrest accused in liquor case in Rohtas, 4 injured
करगहर थाना, रोहतास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिला के करगहर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर में शराब मामले में फरार चल रहे अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में करगहर के थानाध्यक्ष विजय कुमार, स्थानीय चौकीदार धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल वर्षा कुमारीव और कांस्टेबल यशवंत कुमार शामिल हैं। वहीं, दो घायलों को करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर गांव में शराब मामले में अभियुक्त कुंदन पासवान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गई थी। इसी दौरान पुलिस ने छापामारी की तो असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में करगहर के थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस हमला मामले में कल्याणपुर थाने में 18 नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में छापामारी करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, घायलों को उपचार के बाद छूटी दे दी गई है।
विज्ञापन


घायल पुलिसकर्मियों का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. रविकांत ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों को सिर में चोट लगी है। उनका सीटी स्कैन करवाया जा रहा है और सभी का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed