{"_id":"83fcb63e-6aa0-11e2-a8f6-d4ae52bc57c2","slug":"anna-hazare-will-again-fight-for-lokpal-with-patna-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में अन्ना की रैली, फिर छेड़ेंगे लोकपाल की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में अन्ना की रैली, फिर छेड़ेंगे लोकपाल की जंग
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 30 Jan 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी अन्ना हजारे आज पटना के गांधी मैदान में 'जनतंत्र' रैली कर रहे हैं। जेपी आंदोलन की भूमि से और महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करेंगे। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और प्रशांत भूषण जैसे सहयोगियों के अलग होने के बाद आज की रैली में टीम अन्ना के नए चेहरों के दिखने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अनुमान है कि रैली में पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी, पूर्व आईएएस पंचम लाल, संतोष भारतीय, गिलानी कतार सहित देश के कई समाजसेवी शामिल होंगे।
विज्ञापन
हालांकि आयोजन से पहले ही अन्ना हजारे की रैली कई सवालों के घेरे में आ गई है। अरविंद केजरीवाल से अलग होने के बाद अन्ना हजारे की भ्रष्टाचार के विरूद्घ यह पहली रैली है। इसमें उनके कुछ पुराने साथी भी अलग हो चुके हैं। यहां तक टीम अन्ना का दिल्ली स्थित कार्यालय भी बंद होने के कगार पर है।
विज्ञापन
साथ ही पिछले कुछ समय से अन्ना टीम में हो रही खींचतान और बदलाव के चलते यह रैली कई आशंकाओं से घिर गई है। मीडिया में ही नहीं इस टीम के अंदर ही इस रैली को लेकर कई तरह के प्रश्नचिन्ह लग गए हैं। मीडिया संस्थानों में छपी खबरों के मुताबिक इस रैली को लेकर लोगों में उत्साह कम होने की बात हो रही है साथ ही इस रैली के आयोजन पर खर्च होने वाले पैसों के स्रोत के स्पष्ट ने होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।