फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anil Hegde won the election of Rajya Sabha member unopposed

Rajya Sabha By-Election: जदयू नेता अनिल हेगड़े ने निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित, महेंद्र प्रसाद के निधन के बाद खाली हुई थी सीट

Mon, 23 May 2022 09:20 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 23 May 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
Anil Hegde won the election of Rajya Sabha member unopposed
राज्यसभा सदस्य का चुनाव जीतने के बाद सीएम नीतीश के साथ अनिल हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

जेडीयू उम्मीदवार अनिल हेगड़े ने सोमवार को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य का चुनाव जीत लिया है। हेगड़े ने बिहार विधानसभा परिसर से अपने विजेता का प्रमाण पत्र ले लिया है। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। हेगड़े का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक है।

विज्ञापन

 
हेगड़े ने निर्विरोध राज्यसभा सदस्य का चुनाव जीतने के बाद सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह का आभार व्यक्त किया। जेडीयू मंत्री श्रवण ने हेगड़े की उम्मीदवारी को लेकर कहा कि जमीनी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाए जाने पर वह खुश हैं और इसके लिए वह सीएम नीतीश और और ललन सिंह का आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन

   
गौरतलब है कि महेंद्र प्रसाद यानी किंग महेंद्र के निधन के बाद यह सीट खाली थी। जेडीयू ने जॉर्ज फर्नांडीस के सहयोगी अनिल हेगड़े को राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था। हेगड़े पिछले 38 साल से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं। जॉर्ज फर्नांडिस के साथ हेगडे बचपन से काम करते आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि राज्यसभा में उपचुनाव के लिए अनिल हेगडे एकमात्र उम्मीदवार थे, लिहाजा उनका निर्विरोध निर्वाचन तय था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed