{"_id":"64ce72adf91e4bf2c4082d86","slug":"angry-lover-ran-away-by-snatching-his-girlfriend-s-mobile-for-not-picking-up-call-in-muzaffarpur-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कॉल न उठाने से नाराज प्रेमी अपनी प्रेमिका का ही मोबाइल छीनकर भाग निकला; उसने भिजवाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कॉल न उठाने से नाराज प्रेमी अपनी प्रेमिका का ही मोबाइल छीनकर भाग निकला; उसने भिजवाया जेल
Sat, 05 Aug 2023 09:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:32 PM IST
सार
Bihar: मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला का मोबाइल छीनने वाला उसका ही प्रेमी निकला। इस कहानी का खुलासा कैसे हुआ वह और भी दिलचस्प है। जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्रों में लगातार मोबाइल छिनैती और चैन स्नैचिंग की घटना सामने आती रहती है। बावजूद इसके छिनैती गिरोह की सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं ही होती हैं। लेकिन मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला का मोबाइल छीनने वाला उसका ही प्रेमी निकला।
विज्ञापन
गुस्से में उठाया ऐसा कदम
जानकारी के मुताबिक, एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के उसके कॉल न करने को लेकर काफी दिनों से नाराज चल रहा था। इस वजह से वह अपनी कथित प्रेमिका का ही मोबाइल छीनकर भाग निकला। उसके बाद पीड़ित महिला ने औराई थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने सुंदरखौली गांव के मदन सहनी को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
प्रेमी और प्रेमिका दोनों हैं शादीशुदा
पूरी घटना जान कर आप भी दंग रह जाएंगे। आरोपी प्रेमी और प्रेमिका दोनों शादीशुदा हैं। प्रेमी के तीन बच्चे हैं, वहीं प्रेमिका भी एक बच्चे की मां है। पिछले दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस दौरान दोनों के बीच मोबाइल फोन पर घंटों खूब सारी बातें होती थीं। लेकिन कुछ दिनों के बाद इसकी भनक परिजन और प्रेमिका के पति को लग गई। उसके बाद प्रेमिका ने अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए अपने प्रेमी से दूरी बनाना शुरू कर दिया। उसका कॉल भी रिसीव करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
ऐसे हुआ खुलासा
महिला पटना के किराए के मकान को खाली कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान प्रेमी को उसके लौटने की भनक लग गई, जिसके बाद वह प्रेमिका का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। वहीं, मामला दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोबाइल छीनने वाले को पकड़ा। तब इस बात का खुलासा हुआ कि मोबाइल छीनने वाला कोई और नहीं, बल्कि महिला का ही प्रेमी था।