फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anand Mohan Singh: Anand Mohan met CM Nitish Kumar; After hearing in the Supreme Court, Bihar News in Hindi

Anand Mohan Singh : सुप्रीम कोर्ट में रिहाई में छूट पर सरकार को मिली मियाद से पहले आनंद मोहन मिले CM नीतीश से

Wed, 24 May 2023 03:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 24 May 2023 03:53 PM IST
सार

Bihar News : अब आनंद मोहन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनौपचारिक मुलाकात करने। आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैय्या हत्याकांड के दोषी बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को नियम बदल रिहा करने का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।

विज्ञापन
Anand Mohan Singh: Anand Mohan met CM Nitish Kumar; After hearing in the Supreme Court, Bihar News in Hindi
आनंद मोहन सिंह - फोटो : Self

विस्तार

अस्पताल से निकले लालू प्रसाद और जेल से बाहर आए आनंद मोहन, दोनों अब बिहार की राजनीति में तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। एक दिन पहले लालू प्रसाद अपने पुराने सहयोगी शिवानंद तिवारी की पत्नी को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए और अब आनंद मोहन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनौपचारिक मुलाकात करने। आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैय्या हत्याकांड के दोषी बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को नियम बदल रिहा करने का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। कृष्णैय्या की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में आनंद मोहन की रिहाई को अवैध करार देने की अपील की थी, जिसमें सरकार को लिखित जवाब के लिए अंतिम मियाद मिली हुई है।
विज्ञापन


आनंद बोले- यह केवल शिष्टाचार मुलाकात
इधर, इस मुलाकात के बाद आनंद मोहन ने कहा कि यह केवल शिष्टाचार मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान आनंद मोहन के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। इससे पहले मंगलवार को आऩंद मोहन ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। वहीं इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारी में हलचल मच गई है। राजनीतिक पंडितो का मानना है कि नियम में बदलाव को आनंद मोहन को जेल से निकाल कर नीतीश कुमार पहले ही उन्हें अपने पाले में ले चुके हैं। हाल में ही आनंद मोहन ने अपने भाषण के दौरान जिस तरह से भाजपा पर हमला बोला था, उससे यह साफ हो गया कि आने वाले समय में कौन किसके पाले में रहेगा। 
विज्ञापन


जानिए, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ था
बता दें कि पूर्व IAS अधिकारी जी. कृष्णैया हत्याकांड के दोषी बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन मामले में 19 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दिवंगत IAS की पत्नी उमा कृष्णैया ने छूट दिलाने के लिए प्रावधान बदलने के बिहार की नीतीश सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू भी हुई, लेकिन राज्य सरकार की ओर से लिखित जवाब के लिए समय की मांग की गई और कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी। कोर्ट ने अगली सुनवाई आठ अगस्त को करने की तारीख दी है। कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार को आठ अगस्त को जवाब दाखिल कर देना है। इससे बाद इस नाम पर समय नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed