{"_id":"651fcb8319c1b82a5d0f910d","slug":"an-innocent-life-was-lost-in-a-fight-between-children-in-vaishali-dead-body-found-hanging-from-noose-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पहले बच्चों का झगड़ा हुआ, फिर दी गई जान से मारने की धमकी; आठ दिन बाद फंदे से झूलता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पहले बच्चों का झगड़ा हुआ, फिर दी गई जान से मारने की धमकी; आठ दिन बाद फंदे से झूलता मिला शव
Fri, 06 Oct 2023 02:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 06 Oct 2023 02:25 PM IST
सार
Bihar: वैशाली में बच्चों में हुए झगड़े के आठ दिन बाद एक मासूम का शव फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक विकास कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के दीवान टोंक गांव में एक झोपड़ी में एक बच्चे का शव फंदे से लटका मिला। मृतक बच्चे की पहचान स्थानीय निवासी सिंघेश्वर राय के बेटे विकास कुमार (13) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बालक की हत्या का आरोप अपने ही पड़ोसी पर लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बीती रात बदमाशों ने विकास कुमार की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह तीन बजे परिजन अपनी गौशाला पहुंचे तो वहां देखा कि बच्चे का शव फंदे से लटका हुआ है। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी गंगा ब्रिज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
घटना के बारे में मृतक के चचेरे भाई रवि ने बताया कि करीब आठ दिन पहले विकास कुमार और पड़ोस के एक बच्चे बीच झगड़ा हुआ था। इस विवाद में विकास ने उस बच्चे का सिर फोड़ दिया था। इसी बात को लेकर घायल बच्चे के परिजन विकास की हत्या की धमकी दे रहे थे। रवि ने बताया कि इसी बीच बीती रात उक्त लोगों ने विकास की भैंस को खोल दी। जब उसकी मां भैंस बांधने गई तो इसी दौरान उक्त लोगों ने विकास की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। धमकी देने वाला व्यक्ति मृतक विकास के पड़ोसी का चाचा ही लगता है। वहीं, बच्चों के झगड़े ने एक मासूम की जान ले ली है।
विज्ञापन