फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   An innocent child going with grandmother in Motihari died on the spot after being hit by an unknown bus

Bihar: मोतिहारी में दादी के साथ जा रहे मासूम बच्चे की अज्ञात बस की टक्कर से मौके पर मौत, चालक बस लेकर फरार

Sat, 13 May 2023 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 May 2023 05:06 PM IST
सार

मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि अज्ञात बस की चपेट में आने से एक तीन साल के बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भेज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
An innocent child going with grandmother in Motihari died on the spot after being hit by an unknown bus
मृतक बच्चा रामजी कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में दादी के साथ जा रहे एक मासूम बच्चे की अज्ञात बस की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह घटना शनिवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट के पास घटी। वहीं, बस चालक मौके का फायदा उठा कर वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना के बाद से बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजकिशोर सहनी के बेटे रामजी कुमार (3) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी दादी के साथ जा रहा था। इस दौरान बच मोतिहारी से पकड़ीदयाल की ओर जा रही थी। इसी बीच बच्चा मधुबनी घटा के पास बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सभी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। फिर परिजन बच्चे को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि अज्ञात बस की चपेट में आने से एक तीन साल के बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भेज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन की तरफ से अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed