फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   An innocent child died due to drowning in the canal while playing in Saharsa, mourning in the family

Bihar News: सहरसा में खेलने के दौरान नहर में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 24 Apr 2023 04:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Apr 2023 04:33 PM IST
सार

मृतक बच्चे के चाचा आशीष कुमार यादव ने बताया कि आज सोमवार को मेरा भतीजा शिवम कुमार नहर के किनारे खेल रहा था। हम लोगों ने नहीं देखा था। जब हम लोग बच्चे को खोज रहे थे तो कुछ महिलाओं ने बताया कि बच्चा यहीं तो खेल रहा था। इस दौरान उसके कपड़े पानी में दिखाई पड़े। फिर उसको पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
An innocent child died due to drowning in the canal while playing in Saharsa, mourning in the family
मृतक बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में सोमवार को नहर के पास खेलने के दौरान एक मासूम बच्चे का पैर फिसल गया। इस दौरान नहर के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। घटना जिले के सौरबाजार थाना अन्तर्गत कांप पश्चिम गांव की है। वहीं, सौरबाजार थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया। फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चे की पहचान सौरबाजार थाना अंतर्गत कांप पश्चिम निवासी दिलखुश कुमार के बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। बच्चे की उम्र एक साल तीन महीने की बताई जा रही है। वह नहर के किनारे खेल रहा था। उसी दौरान बच्चे का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक बच्चे के चाचा आशीष कुमार यादव ने बताया कि आज सोमवार को मेरा भतीजा शिवम कुमार नहर के किनारे खेल रहा था। हम लोगों ने नहीं देखा था। जब हम लोग बच्चे को खोज रहे थे तो कुछ महिलाओं ने बताया कि बच्चा यहीं तो खेल रहा था। उसके बाद खोजने लगे। खोजने के दौरान उसके कपड़े पानी में दिखाई पड़े। फिर उसको पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अभी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सौरबाजार थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पानी वाला गढ़ा में बच्चे की डूबने से मौत हुई है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed