{"_id":"632d203006c1b065020558a9","slug":"amit-shah-in-bihar-bjp-purnia-rally-nitish-kumar-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: नीतीश के खिलाफ आज हुंकार भरेंगे अमित शाह, भाजपा की रैली में JDU कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah: नीतीश के खिलाफ आज हुंकार भरेंगे अमित शाह, भाजपा की रैली में JDU कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण
Fri, 23 Sep 2022 09:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Sep 2022 09:02 AM IST
सार
बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा का यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। इस रैली के जरिए भाजपा बिहार में अपनी ताकत दिखाने का बखूबी प्रयास करेगी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद पहली बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार का दौरा करने वाले हैं। वह यहां पूर्णिया में होने वाली एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस रैली में भाजपा ने जदयू कार्यकर्ताओं को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की इस चाल ने नीतीश कुमार के खेमें में हलचल बढ़ा दी है। वहीं इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि जदयू के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हमारा निमंत्रण है, वे रैली में अवश्य आएं।
विज्ञापन
हमसे बेहतर कोई नहीं समझता जदयू कार्यकर्ता का दर्द
संजय जायसवाल ने कहा, नीतीश कुमार ने राजद-कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। हमने इन कार्यकर्ताओं के साथ दशकों तक कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। इसलिए इनका दर्द हमसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता। उन्होंने कहा, अगर जदयू कार्यकर्ता रैली में शामिल होते हैं, तो उनका पहले जैसा मान-सम्मान बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर हैं शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंचेंगे। आज पूर्णिया में विशाल जनसभा के बाद वह किशनगंज में भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। बता दें, बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा का यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। इस रैली के जरिए भाजपा बिहार में अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करेगी।