फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ambulance passing through the river got stuck in flood water due to lack of bridge, people saved their lives

Bihar News : नदी होकर गुजरता एम्बुलेंस फंसा तो अटकी सांसें; PHC से नवजात के साथ आ रही थी मां, लोगों ने बचाया

Mon, 21 Aug 2023 05:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Aug 2023 05:56 PM IST
सार

Bihar Flood : सूखा के बीच कई नदियों का जलस्तर बढ़-घट रहा है। अंदाजा मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नवादा में बगैर पुल के नदी पार कर रही एम्बुलेंस फंस गई तो लोगों की सांसें अटक गईं। फिर गांव वाल जान बचाने को आगे आए।

विज्ञापन
Ambulance passing through the river got stuck in flood water due to lack of bridge, people saved their lives
मरीजों के साथ नदी में फंसा एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा में बिहार सरकार की सिस्टम का पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई जिसमें पुल के अभाव में नदी से गुजरते हुए एंबुलेंस पानी की धार में फंस गया। उस समय एंबुलेंस में जच्चा बच्चा के साथ उनके परिजन भी थे। बाद में पानी की धार में फंसे एंबुलेंस में सवार लोगों को निकालने के लिए ट्रैक्टर बुलाया गया।  मामला गोविंदपुर प्रखंड का है।

विज्ञापन


ट्रैक्टर से लिया गया सहारा 
परिजनों का कहना है कि डेल्हआ गांव निवासी अरविंद यादव की पत्नी ललिता देवी प्रसव होने के बाद 102 एंबुलेंस से अपने सास-ससुर के साथ अपने गांव लौट रही थी, तभी अचानक पानी का तेज धार आ गया। इस वजह से एंबुलेंस पानी की धार में फंस गया। फिर एम्बुलेंस चालक ने ग्रामीणों को फोन कर बुलाया और फिर करीब तीन घंटे तक काफी कोशिश की गई। एंबुलेंस फंसने के बाद ट्रैक्टर फिर मंगाया गया।
विज्ञापन


पुल नहीं होने से स्थानीय लोग हैं परेशान 
स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी पर पुल निर्माण नहीं होने के कारण नदी पार करने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि पुल नहीं होने की वजह से लोग जान जोखिम में डालकर नदी के इस रास्ता से आने के लिए मजबूर हैं। लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से पुल के निर्माण कराने की मांग की लेकिन किसी भी जन प्रतिनिधि ने जनता के इस अनिवार्य मांग पर ध्यान नहीं दिया। इस वजह से इस क्षेत्र के लोग अब तक परेशान हैं। इस क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय विधायक से भी कई बार पुल निर्माण करवाने की मांग की लेकिन विधायक भी अनसुना कर दिए। गोविंदपुर के लोगों का कहना है कि पुल नहीं होने की वजह से एक किलोमीटर लंबी नदी के क्षेत्र से पार करना उनकी मजबूरी बनी हुई है। फ़िलहाल यह तस्वीर बिहार सरकार के सिस्टम का पोल खोलने के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed