फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   All necessary steps are being taken by the government regarding corona infection: officials

बिहारः कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर अधिकारियों ने दी अहम जानकारी

Fri, 03 Jul 2020 06:56 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 03 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
All necessary steps are being taken by the government regarding corona infection: officials
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

बिहार में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने अहम जानकारी दी।

विज्ञापन


सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभाग इसे लेकर लोगों को सतर्क कर रही है एवं उनके बीच जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को सजग कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपके माध्यम से लोगों से अपील है कि वे मॉस्क का प्रयोग जरुर करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरुर करें और नियमित अंतराल पर हैंडवॉश करते रहें। कोरोना संक्रमण की चपेट में जल्द आने वाले वर्गों (वलनेरेबुल ग्रुप) के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सचिव सूचना ने बताया कि मॉस्क पहनना अब अनिवार्य कर दिया गया है। मॉस्क नहीं पहनने वालों पर 50 रुपए जुर्माने की राशि तय की गई है, साथ ही उन्हें दो मॉस्क मुफ्त में दिए जाएंगे। दो मॉस्क मुफ्त वितरण का उद्देश्य है कि मॉस्क पहनने के लिए सभी लोग प्रेरित हों।
 
श्री अनुपम कुमार ने बताया कि राशन कार्ड का वितरण सरकार के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। राशनकार्ड विहीन सुयोग्य परिवारों में नए राशन कार्ड का वितरण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक गैर राशन कार्डधारी सुयोग्य परिवारों के लिए 23 लाख 32 हजार 835 नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। अब तक 07 लाख 89 हजार 756 राशन कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। इस प्रकार बनाए गए राशन कार्डों में से अब तक 34 प्रतिशत नए राशनकार्ड का वितरण किया जा चुका है। 15 जुलाई तक सभी राशन कार्डों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता है और लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी तक 4 लाख 78 हजार से अधिक योजनाओं के अंतर्गत लगभग 09 करोड़ 48 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है। सभी संबंधित विभाग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इच्छुक लोगों को उनके स्किल के अनुसार यहां काम मिले।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में 217 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 8,211 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और इस प्रकार बिहार का रिकवरी रेट 75.25 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 519 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 7,187 सैंपल्स की जांच की गई है। बिहार में अब तक 2 लाख 43 हजार 169 सैंपल्स की जांच की गई है। 

अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय श्री जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा अनलॉक-2 के तहत जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोई कांड दर्ज नहीं किया गया है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे में 443 वाहन जब्त किए गए हैं और 15 लाख 77 हजार 500 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। 

इस प्रकार अब तक कुल 1852 वाहन जब्त किए गए हैं और 57 लाख 82 हजार 757 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। कोविड-19 से निपटने के लिए उठाये जा रहे कदमों और नए दिशा-निर्देशों का पालन करने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed