{"_id":"5fcea1e98ebc3ecf635a56a7","slug":"alchohols-found-in-sdos-vehicle-despite-liquor-ban-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में शराबबंदी के बावजूद एसडीओ की गाड़ी से शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में शराबबंदी के बावजूद एसडीओ की गाड़ी से शराब बरामद
Tue, 08 Dec 2020 03:13 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 08 Dec 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी सूबे के कई जिलों में धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक्शन में आने के बाद पुलिस लगातार अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने में जुटी हुई है। सोमवार को पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
पुलिस ने एसडीओ की गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। मामला पटना के दानापुर इलाके का है, जहां खगौल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। पुलिस ने ये शराब बिजली विभाग के एसडीओ की गाड़ी से जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक लगभग 47 कार्टन शराब बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन