फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Airport News; Bomb rumor monger arrested from Samastipur, wants to stop mother from going to Bageshwar Dham

Patna Airport News : किसे रोकने के लिए उसने बम की अफवाह एयरपोर्ट तक पहुंचाई...जानकर चौंक जाएंगे

Wed, 12 Apr 2023 05:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

Patna News : धन-धान्य में परिवार संपन्न है। माता-पिता का पेंशन आता है। खुद रोजगार सेवक है। सब समझता है। भले नशे में, मगर सोचकर पहुंचाई थी पटना एयरपोर्ट पर बम की अफवाह।

विज्ञापन
Airport News; Bomb rumor monger arrested from Samastipur, wants to stop mother from going to Bageshwar Dham
समस्तीपुर से गिरफ्तार हुआ बम की अफवाह उड़ाने वाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भले ही उसने नशे में कॉल किया हो। भले ही वह आतंकवादी नहीं हो। लेकिन, उसने सब समझते हुए एयरपोर्ट पर बम होने की अफवाह समस्तीपुर से पटना तक पहुंचाई। गूगल से एयरपोर्ट का नंबर निकालकर मोबाइल से यह कहना- "लड़का लोग से सुन रहे हैं कि पटना एयरपोर्ट पर बम है", होश में किया गया काम ही है। लेकिन, चौंकाने वाली है इस कॉल की वजह। पटना एयरपोर्ट पर बम की अफवाह को लेकर कॉल करने वाले को समस्तीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने कॉल करने की कई वजह बताई। यह पूरा मामला समस्तीपुर के पंजाबी कॉलोनी का है। युवक की पहचान सुधांशु शेखर के रूप में हुई, वह पंचायत रोजगार सेवक के रूप में कार्यरत है। जानिए, पुलिस ने सामने युवक ने कॉल करने की क्या-क्या वजह बताई...

विज्ञापन


पहली वजह
सुधांशु शेखर ने पुलिसिया से पूछताछ के दौरान कहा, " मेरी मांग भाई के साथ बाबा बागेश्वर धाम जाना चाहती थी। पहले मैंने मां को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानी तो मैंने ऐसा कदम उठाया। पटना एयरपोर्ट पर फोन कर कहा कि वहां पर बम रखा हुआ है। इसके बाद न्यूज चैनलों पर यह खबर चलने लगी तो मैंने मां को कहा पटना एयरपोर्ट पर बम की सूचना मिली है लेकिन फिर भी वह नहीं मानी।
विज्ञापन


दूसरी वजह  
सुधांशु ने जब दूसरी वजह बताई तब खुलासा हुआ कि वह मां बागेश्वर धाम जाने से इसलिए रोक रहा था क्यों कि उसे डर जायदाद खाने का डर सता रहा था। दरअसल, उसके पिताजी और माता सरकारी शिक्षक के पद से सेवानिवृत हुए हैं। उनकी अच्छी खासी प्रॉपर्टी है। सारी जायदाद सुधांशु की मां के नाम पर है। उसका भाई पूरी प्रॉपर्टी पर अपनी दावेदारी करना चाहता है। उसे सूचना मिली कि उनकी मां बागेश्वर धाम जाने वाली है। भाई मां को साथ ले जाना चाहता है। उसे लगा कि अगर भाई के साथ मां चली गई तो प्रॉपर्टी भी हाथ से निकल जाएगी। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जानिए, पुलिस क्या कह रही
नगर थानेदार चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार युवक को हिरासत में लिया गया था। युवक अजीब सा व्यवहार कर रहा है। इस कारण उसे सदर अस्पताल लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed