फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   agnipath protest bihar congress mla irfan ansari controversial remarks amid protests

Agnipath Protest: कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा- देश होगा खून से लथपथ, लेकिन हम नहीं होने देंगे 'अग्निपथ'

Sat, 18 Jun 2022 07:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Jun 2022 07:27 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के खिलाफ  प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल सामने आए हैं। विधायक एक वीडियो कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि देश होगा खून से लथपथ लेकिन अग्निपथ नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
agnipath protest bihar congress mla irfan ansari controversial remarks amid protests
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी - फोटो : ANI

विस्तार

सेना में भर्ती के नए मॉडल 'अग्निपथ' के खिलाफ जारी उग्र प्रदर्शनों के बीच बिहार के झारखंड के कांग्रेस विधायक बिगड़े बोल सामने आए हैं। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि देश 'खून से लथपथ' होगा लेकिन हम 'अग्निपथ' नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "आठ सालों में आपने कोई नौकरी नहीं दिया, रोजगार नहीं दिया और आज आपने देश को बेच दिया। आपने रेल को बेचा, हवाई जहाज को बेचा, कल-कारखाने आपने सारे बेच दिए, नोट बेच दिया। लेकिन आज आप सेना को बेचने जा रहे हैं। इसका आक्रोश आप हमारे तमाम युवाओं में देख लीजिए आप। युवा सड़कों पर हैं। इसलिए मैं कहना चाहता हूं किसी कीमत पर हम लोग...देश होगा खून से लथपथ लेकिन ये अग्निपथ हम नहीं होने देंगे। पहले भी अग्निपथ का विरोध था, इस बार भी अग्निपथ का विरोध होगा।" 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सेना में ‘अग्निवीरों’ की भर्ती की हाल में की गई घोषणा और उसके खिलाफ देश के कई हिस्सों में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र पर निशाना साधा था। उन्होंने शुक्रवार को कटाक्ष करते कहा था कि इस ‘स्लोगनवीर’ सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। हालांकि, इस पर तुरंत पलटवार करते हुए भाजपा ने उन्हें ‘घोषणावीर’ बता दिया।



सोरेन ने ‘अग्निपथ’ योजना पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘बहाली अनुबंध पर एवं नाम अग्निवीर! इस स्लोगनवीर सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है?!!! जागो भविष्य के कर्णधारों जागो!!!’

इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन एवं उनकी सरकार को ‘घोषणावीर’ बताया और उनके द्वारा राज्य की जनता से किए गए वादों की याद दिलाई। रघुवर दास ने जवाबी ट्वीट किया, ‘घोषणावीर व्यक्ति को यह उपदेश शोभा नहीं देता। एक साल में पांच लाख नौकरी का वादा कर लोगों का रोजगार छीनने वाले और बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा करने वाले आज युवाओं के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं।’

दरअसल, शुक्रवार को झारखंड के धनबाद, जमशेदपुर एवं डाल्टनगंज समेत कई इलाकों में सेना के भर्ती अकांक्षी युवाओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई ट्रेनों को भी रोक दिया गया। इसकी वजह से राज्य से चलने वाली या गुजरने वाल कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा या उनका मार्ग परिवर्तित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed