फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Agneepath Scheme Protest in Bihar live updates News in Hindi

Agnipath Protest Bihar: दरभंगा में पत्थरबाजी के बीच फंसी स्कूल बस, रोते-बिलखते बच्चों का वीडियो वायरल

Fri, 17 Jun 2022 03:38 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Jun 2022 03:38 PM IST
सार

 बिहार में सशस्त्र बलों में भर्ती की नई ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ आक्रोशित युवाओं का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा और प्रदर्शनकारियों ने तीन ट्रेन की 28 बोगियों में आग लगा दी। समस्तीपुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के 10 बोगियों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Agneepath Scheme Protest in Bihar live updates News in Hindi
बस में फंसे बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार से उठी विरोध की चिंगारी कई राज्यों में फैल चुकी है। हालांकि, अभी भी बिहार में यह आग सबसे तेज धधक ही है। कई जिले हिंसक प्रदर्शन की चपेट में हैं। यहां तीन दिन से युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह-सुबह भी युवा सड़क पर उतर आए और हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरा आरा, समस्तीपुर, बक्सर, लखीसराय में कई जगह तोड़फोड़ की सूचना है। योजना का विरोध करते हुए छात्रों ने ट्रेनों में आगजनी भी की है। वहीं अग्निपथ योजना के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को बिहार बंद बुलाया है। 

विज्ञापन


पत्थरबाजी के बीच फंसी स्कूल बस 
बिहार के दरभंगा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अग्निपथ योजना के लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच एक स्कूल बस फंसी हुई वीडियो में दिखाई दे रही है। बस में चार से पांच मासूम बच्चे भी मौजूद हैं, जो सहमे हुए हैं और रो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर पर हमला 
छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बीच बेतिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर भी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, घर पर पत्थर बरसाए गए हैं। इस हमले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। 


बिहार की उपमुख्मंत्री के घर पर भीड़ का हमला 
अग्निपथ योजना को लेकर विरोध कर रहे छात्रों ने बेतिया में बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर हमला कर दिया। उनके बेटे ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि बेतिया में उनके आवास पर हमला हुआ है। घर को काफी नुकसान पहुंचा है। रेणु देवी इस समय पटना में हैं। 


बक्सर में रेलवे ट्रैक पर बैठे युवा 
बक्सर में युवा रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और योजना का विरोध किया। बताया जा रहा है, इस दौरान युवाओं ने टायर भी जलाए। वहीं लखीसराय में युवाओं ने विक्रमशिला एक्सप्रेस को रोक दिया और ट्रेन में तोड़फोड़ की।  


बिहिया रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ 
आरा जिले के बिहिया रेलवे स्टेशन पर भी तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना है। युवाओं ने यहां पर भी रेलेव ट्रैक को जाम कर दिया। उधर, खबर है कि बिहिया थाना प्रभारी पर भी युवाओं ने हमला किया, जिससे उनके सिर पर चोट आई है। 

आरा में 16 प्रदर्शनकारी हिरासत में
आरा जिले में गुरुवार को तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने 16 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। वहीं करीब 650 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।






समस्तीपुर: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पर पथराव 
समस्तीपुर में भी योजना का विरोध जारी है। जानकारी के मुताबिक, युवाओं ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोक लिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन पर पथराव भी किया गया है। 

जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस में आगजनी
युवाओं का हिंसक प्रदर्शन जारी है। इस बीच छात्रों ने जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की दो बोगियां जलकर खाक हो चुकी हैं। 

प्रदर्शन में आरजेडी के गुंडे सक्रिय- गिरिराज सिंह 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, इस प्रदर्शन के पीछे विपक्षी दल हैं। जहां हिंसा की जा रही है, वहां आरजेडी के गुंडे सक्रिय है। छात्रों को ढाल बनाकर हिंसा की जा रही है। हिंसा करने वालों में गैर छात्रों को चिह्नित करना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed