{"_id":"5b31bce84f1c1bac6e8b9d3d","slug":"after-the-jdu-ramvilas-also-takes-seat-sharing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीयू के बाद रामविलास भी सीट बंटवारे को लेकर कूदे, कहा- जल्द निर्णय चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीयू के बाद रामविलास भी सीट बंटवारे को लेकर कूदे, कहा- जल्द निर्णय चाहते हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-रामविलास पासवान
- फोटो : फाइल
लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाले राजग के सभी घटक दल अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में सीट साझा को लेकर जल्द निर्णय चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जतायी कि राजग के सभी घटक दलों के बीच सीट साझा का मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को लोकसभा चुनाव के लिए उससे पूर्व अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करने की आवश्यकता होती है। यही कारण है कि सीट साझा के मुद्दे पर जल्द निर्णय आवश्यक है। मुझे विश्वास है कि सीट साझा करने का मुद्दा जल्द ही हल कर लिया जाएगा। राजग के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे का मामला उस समय एकबार फिर गरमाया जब जदयू के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा नेताओं मामले में अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन