फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After Ramcharitmanas and KK Pathak Controversy, Nitish Kumar Education Minister statement on prophet mohammed

Bihar News : मर्यादा पुरुषोत्तम थे पैगंबर मोहम्मद; शिक्षा मंत्री जन्माष्टमी पर बोले- ईमान के लिए आया इस्लाम

Sat, 09 Sep 2023 03:40 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 09 Sep 2023 03:40 PM IST
सार

Krishna Janmashtmi : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में जन्माष्टमी समारोह के लिए महागठबंधन सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को बुलाकर आयोजक फंस गए। शिक्षा मंत्री ने यहां पैगंबर मोहम्मद साहब को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा।

विज्ञापन
After Ramcharitmanas and KK Pathak Controversy, Nitish Kumar Education Minister statement on prophet mohammed
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने विवादित बयानों से लगातार चर्चा में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रामचरित मानस पर विवादित बयान देने वाले शिक्षा मंत्री ने इस पैगंबर मोहम्मद को मर्यादा पुरुषोत्तम कह दिया। उनका यह बयान काफी वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पैगंबर मुहम्मद साहब' की तारीफ करते हुए उनकी तुलना 'मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम' से तुलना की है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री बोले - इस्लाम आया शैतानी के खिलाफ

शिक्षा मंत्री के कहा कि जब शैतानियत बढ़ गई दुनिया में, ईमान खत्म हो गया, बेईमान और शैतान ज्यादा हो गए। तब मध्य एशिया में प्रभु ने एक शानदार महान योद्धा मर्यादा पुरूषोत्तम मो. साहब को पैदा किया। ईमान लाने के लिए।इस्लाम आया ईमान वालों के लिए, बेईमानी के खिलाफ, इस्लाम आया शैतानी के खिलाफ। बेईमान भी अगर खुद से इस्लाम से जोड़ता हो तो इसकी इजाजत इस्लाम नहीं देता है।

विज्ञापन

 

भाजपा ने कहा - दुर्भाग्यपूर्ण है शिक्षा मंत्री का बयान

भाजपा ने शिक्षा मंत्री के बयान की आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। वह दिमागी दोष के शिकार हो गए हैं। पूरी राजद ना हिन्दू का है और न ही मुसलमान का है। यह परिवाद की है। राजद लालू परिवार की गुलाम बन चुकी है। इसके नेता हिन्दुओं को कभी कुछ बोलता है तो कभी मुसलमानों को कुछ कहता है। कभी रामायण तो कभी मोहम्मद साहब के बारे ने कुछ कहता है। राजद धर्म और जाति को लड़ाकर वोट की राजनीति करती है। इसीलिए इसकी जितनी निंदा की जाए वह बहुत कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed