फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After Lichchavi Express, student thrown down during snatching in Intercity Express in Muzaffarpur, died

Bihar News: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने के दौरान छात्र को फेंका; एक महीने में इस रेल खंड पर दूसरी ऐसी वारदात

Tue, 15 Aug 2023 01:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 15 Aug 2023 01:38 PM IST
सार

Bihar Crime: इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल छिनैती के दौरान बदमाश ने छात्र को चलती ट्रेन से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक महीने के भीतर यह मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर दूसरी घटना है। इससे पहले लिच्छवी एक्सप्रेस में बदमाश ने एक महिला यात्री को धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
After Lichchavi Express, student thrown down during snatching in Intercity Express in Muzaffarpur, died
इंटरसिटी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिच्छवी एक्सप्रेस में छिनैती के दौरान महिला यात्री की मौत के बाद अब इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल छिनैती के दौरान छात्र को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। इस घटना में छात्र की मौत हो गई। एक महीने के भीतर यह मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर दूसरी घटना है। इस रेलखंड पर मोबाइल छिनैती की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबक, इंटरसिटी एक्सप्रेस का मामला बीबीगंज गुमटी के पास का है। जहां बदमाशों ने मोबाइल छीनने के दौरान छात्र को ट्रेन से नीचे गिरा दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस रेलखंड पर छिनैती के दौरान एक महीने में दूसरी बार रेल यात्री की मौत हो गई। दोनों घटनाएं मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर हुईं। मोबाइल छीनने वाले अपराधी बेखौफ हैं। ट्रेनों में होने वाली छिनैती रोकती बीबीगंज में की गई है। फिर भी घटना की भनक जवानों को नहीं लगी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाई अलर्ट के बीच जयनगर-दानापुर इंटरसिटी से अपराधी छात्र से मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन


दिन में रेल एसपी ने जंक्शन पर ट्रेनों की तलाशी ली थी। फिर भी इस घटना में रेल पुलिस को जांच के दौरान मोबाइल छीनने वाला बदमाश नहीं मिला। घटना के बाद मोबाइल स्विच ऑफ होने से मोबाइल अपराधी के पास होने की आशंका जताई गई। बताया जा रहा है कि मृतक मधुबनी के खिरहर निवासी जगदीश था। वह पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। मधुबनी से अपने साथी ऋतिक के साथ पटना के लिए निकला था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर के बीबीगंज के पास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बीती 18 जुलाई को मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के गोरौल के पास लिच्छवी एक्सप्रेस में एक अपराधी महिला से मोबाइल और पर्स छीनकर भागा। महिला भी अपराधी के पीछे दौड़ी। दोनों में भिड़ंत होने पर अपराधी ने चलती ट्रेन से महिला को धक्का दे दिया। इससे मौके पर ही सीतामढ़ी के सुप्पी निवासी सोनी देवी (35) की मौत हो गई थी।

सोनी देवी तीन बच्चों के साथ लिच्छवी एक्सप्रेस से पति बलराम राय से मिलने दिल्ली जा रही थी। गोरौल स्टेशन से ट्रेन सुबह 5.10 बजे खुली। इस दौरान एक अपराधी उसका मोबाइल छीनकर भागने लगा। मोबाइल लेने के लिए महिला पीछे गई, फिर उसकी लाश ट्रैक पर मिली। बाद में बच्चों के बयान से पूरे मामले का खुलासा हुआ। रेल पुलिस तब तक ट्रेन से कटकर महिला की मौत के बारे में सनहा दर्ज कर घटना को रफा-दफा कर चुकी थी। घटना के चार दिन बाद महिला का मोबाइल और अन्य सामान बरामद करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया। इससे पहले बीते मई महीने में बीबीगंज के पास ही मोबाइल छिनैती के दौरान एक छात्र की मौत हो गई थी।


मामले में रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हुई है। मोबाइल छिनैती के दौरान गिरने की बात सामने आई है। घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed