Bihar News : अब एक और पुल धंसा; इस बार बिहार सरकार ही पुल को खराब बता रही क्यों
Overbridge Collapse in Bihar : बिहार में पुल गिरने की खबर आती ही रहती हैं। भागलपुर-खगड़िया के बीच निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अब कटिहार-किशनगंज के बीच मेची नदी के निर्माणाधीन पुल पर ऐसा खतरा दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पुल गिरने की खबर आती ही रहती हैं। भागलपुर-खगड़िया के बीच निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अब कटिहार-किशनगंज के बीच मेची नदी के निर्माणाधीन पुल पर ऐसा खतरा दिख रहा है। पुल के ऊपर से ही धंसान दिखने लगा है। बचाव कार्य के लिए टीम जुट गई है। अभी अगवानी घाट पुल के गिरने की जांच ही चल रही है और अब यह पुल धंस गया है। अगवानी घाट पुल पर बिहार सरकार बैकफुट पर थी, लेकिन इस छोटे पुल के पाये के धंसने पर महागठबंधन सरकार के नेता मुखर हो उठे हैं। महागठबंधन के नेताओं को यह मौका इसलिए मिला है, क्योंकि यह पुल केंद्र सरकार के खाते का है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की परियोजना के तहत छह स्पैन के इस पुल का निर्माण किया जा रहा है।
नेशनल हाइवे- 327ई पर गोरी गांव के पास निर्माणाधीन पुल का पाया धंसने के कारण आसपास से लोग आकर इसे देख रहे हैं। पुल के ऊपरी हिस्से में दरारें दिखने लगी हैं। पुल के धंसने की जानकारी के बाद एनएचएआई के अफसरों ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। देखा जा रहा है कि क्या प्राकृतिक गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है या गुणवत्ता या डिजाइन में कहीं गड़बड़ी थी। यह पुल ढहा नहीं है, बल्कि पाया धंस गया है।
पुल जिस आधार पर टिका है, वही एक जगह धंस गया है। इसके कारण लगभग तैयार हो चुके पुल का बीच का हिस्सा झुका हुआ दिख रहा है। पुल का निर्माण जीआर इन्फ्रा कंपनी कर रही है। यह पुल किशनगंज में गलगलिया और अररिया-कटिहार के बीच सड़क चौड़ीकरण परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पुल के छह स्पैन हैं। कुछ दिनों में इसके उद्घाटन की तैयारी थी, लेकिन अब ताजा स्थिति देखकर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।