फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Acute Encephalitis Syndrome: survivors does not get normal life after infected from this disease

दिमागी बुखार से बचने के बाद भी मुश्किल में गुजरती है बच्चों की जिंदगी?

Sat, 22 Jun 2019 01:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 22 Jun 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
Acute Encephalitis Syndrome: survivors does not get normal life after infected from this disease
एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम बिहार में बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है - फोटो : PTI

बिहार में इन दिनों एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है। इसे दिमागी बुखार या जापानी बुखार के नाम से भी जाना जाता है। अब तक इसके कारण 150 से ज्यादा बच्चे मौत की नींद सो चुके हैं। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी गर्माई हुई है। शुक्रवार को एईएस का मु्द्दा संसद के दोनों सदनो में उठाया गया था। राज्यसभा में मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि भी दी गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी का कोई सटीक इलाज नहीं हैं। वहीं जो बच्चे इस बीमारी को मात देकर ठीक हो गए हैं उनपर भविष्य में इस बीमारी का असर दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के गंगापुर गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की मुना देवी के नाती को दो साल पहले एईएस ने जकड़ लिया था। हालांकि वह इस बीमारी के चंगुल से बचने में कामयाब रहा लेकिन वह दोबारा पहले की तरह सामान्य नहीं रहा। उसमें जल्द ही मानसिक बीमारी के लक्षण दिखाई देने लगे। देवी ने कहा, 'शुरुआत में सब ठीक था लेकिन फिर उसका व्यवहार बदलने लगा।' वह अपने नाती को इलाज के लिए उत्तरी पटना में स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गई थीं।
विज्ञापन


देवी ने कहा, 'मैं लोगों को जानती हूं जो श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच) में अपने बच्चों को भर्ती कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाते हैं। एसकेएमसीएच में जाने के लिए आपके पास पहुंच होनी चाहिए। यदि हम इंतजार करते और अपने बच्चे को निजी क्लिनिक में न ले जाते तो शायद वह मर जाता।' उनका परिवार बच्चे की दवाई में काफी ज्यादा पैसा खर्च कर चुका है। उन्हें नहीं पता कि अभी कितना पैसा और लगेगा। मुना देवी ने कहा, 'कभी वह सामान्य व्यवहार करता है। लेकिन कभी नहीं करता। जब हमने डॉक्टरों से पूछा तो उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार के कारण ऐसा हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मुना देवी ने कहा, 'हम मुसहर जाति से ताल्लुक रखते हैं। यह दलितों में सबसे पिछड़ी जाति है। नेता केवल चुनाव के दौरान हमसे मिलने के लिए आते हैं। किसी को हमारी कोई फिक्र नहीं है।' वहीं एईएस से उबरा दूसरा बच्चे अंकुल भी सामान्य व्यवहार नहीं कर रहा है। उसके 38 साल के पिता छोटू मांझी एक दिहाड़ी मजदूर हैं। उनका कहना है, 'हम कर्ज में डूबे हुए हैं क्योंकि बेटे के इलाज पर बहुत ज्यादा पैसा खर्च हो चुका है। हमारे पास उसके इलाज को आगे ले जाने के लिए कोई साधन नहीं है। मैंने गांव के सरपंच से आर्थिक मदद की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया।' 


मांझी रोजाना 300 रुपये कमाते हैं। उन्होंने कहा, 'हमें अभी तक अधिकारियों से किसी तरह की कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।' गंगापुर गांव की जनसंख्या 3,000 है। एक बार फिर यह गांव एईएस की चपेट में है। बड़े पैमाने पर फैली गरीबी यहां की एक जटिल समस्या है। एसकेएमसीएच अस्पताल के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर ब्रिजमोहन ने कहा, 'लगभग 5-10 प्रतिशत बच्चे जो एईएस से उबरते हैं उन्हें विभिन्न रोग जकड़ लेते हैं। जिसमें असामान्य व्यवहार, दृष्टिदोष, बहरापन और आंशिक पक्षाघात शामिल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed