{"_id":"657744f8d02f6f0b7c0f3aa5","slug":"acid-attack-young-man-was-called-and-acid-was-poured-in-vaishali-girl-was-also-with-the-accused-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Acid Attack : कॉल आने पर पहुंचा तो लड़की के साथ बातचीत के दौरान युवक पर एसिड अटैक, दर्द से हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Acid Attack : कॉल आने पर पहुंचा तो लड़की के साथ बातचीत के दौरान युवक पर एसिड अटैक, दर्द से हुआ बेहोश
Tue, 12 Dec 2023 12:11 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:11 AM IST
सार
Acid Attack in Bihar : राजधानी से सटे शहर में एक युवक को कॉल कर बुलाया और फिर उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक का कहना है कि एसिड से हमला करने वाले के साथ एक लड़की भी थी।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में एक युवक पर एसिड से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवाड़ा गांव की है। आननफानन में एसिड से झुलसे युवक को इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी इमरजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बोलेरो का चालक बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच कर घायल का फर्द बयान दर्ज किया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। घायल युवक की पहचान सिमरबाड़ा गांव निवासी चंदेश्वर शर्मा के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉल कर बुलाया और फेंक दिया तेजाब
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है धर्मेंद्र कुमार गांव से बारात लेकर टेकनारी गांव में गया था। देर रात लौटने के बाद वह गाड़ी को मालिक के घर पर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे किसी ने फोन कर घर के पास ही मस्जिद के पास बुलाया। फोन पर बात करने के दौरान ही वह मस्जिद के पास पहुंचा, जहां पहले से एक लडक़ी एक अन्य लड़का के साथ खड़ी थी। लड़की से बात करने के दौरान ही पहले से खड़े लड़के ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया और फिर दोनों वहां से फरार हो गये। तेजाब से झुलसने के कारण घायल धर्मेन्द्र चिल्लाते हुए अपने घर की तरफ भागा और फिर वहां पहुँचते ही गिरकर बेहोश हो गया। धर्मेन्द्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां आसपास के लोग जुट गये और आननफानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। धर्मेन्द्र का फिलहाल हाजीपुर के एक निजी इमरजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
पांच महीने से लड़की से कर रहा था बात
घटना के संबंध में पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह का कहना है कि सिमरवाडा गांव में एक युवक पर एसिड से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। घायल का फर्द बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उसने बताया है कि हमला करने वाले को वह पहचान नहीं पाया। लेकिन इतना जरुर कहा कि यह घटना लड़की के इशारे पर किया गया है। उन्होंने कहा कि लड़की से पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हो पायेगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल धर्मेन्द्र पिछले पांच महीने से उक्त लड़की से बात कर रहा था।