Bihar : हमको नंगा कर मारा, बेटा से मुंह पर पेशाब कराया; महिला ने एससी-एसटी एक्ट में किया केस, पिटाई की पुष्टि
Bihar Police : पटना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत एक केस दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि फलां-फलां ने मुझे नंगा कर पीटा, फिर बेटा से मुंह पर पेशाब करा दिया। हालांकि, 16 घंटे बाद भी सबूत-गवाह नहीं मिला। सिर्फ पिटाई की पुष्टि हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक घर से रात में निकलीं दो महिलाएं चापाकल के पास खड़ी थीं। तभी एक पिता-पुत्र चापाकल के पास आकर बताता है कि एक महिला को गाली देते हुए बताता है कि उसका पति बंधक है। आकर देख लो। वह अकेली उसके साथ जाती है। पति तो नहीं दिखता है, उलटा महिला को वह पिता-पुत्र नंगा कर देते हैं। पीटते हैं। फिर पिता अपने बेटे को कहकर उस महिला के मुंह पर पेशाब कराता है। अब दोनों उसे नग्नावस्था में सड़क पर घुमाना चाहते हैं, लेकिन वह भाग खड़ी होती है। कहानी थोड़ी अजीब है, लेकिन पटना पुलिस में एससी-एसटी एक्ट के तहत यही मामला दर्ज हुआ है। रात 10 बजे के इस मामले में अबतक एक भी गवाह या सबूत नहीं मिला है, हालांकि सिर पर चोट की पुष्टि हुई है।
कर्ज अदा करने के बाद भी की हैवानियत
घटना के बारे में परिजनों का कहना है कि पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ माह पूर्व 45 वर्ष की महादलित महिला ने गांव के ही एक दबंग व्यक्ति से डेढ़ हजार रुपए कर्ज लिया था। परिजनों का कहना है कि महिला ने उस कर्ज को सूद के साथ वापस कर दिया था, इसके बावजूद वह व्यक्ति महिला से और अधिक सूद की मांग कर रहा था। जब महिला ने सूद का पैसा देने से इंकार कर दिया तब उस शख्स ने महिला को शनिवार की देर रात उठाकर अपने घर ले गया और उसे मनभर पीटा। इतना ही नहीं उसे पीटने के बाद महिला को नंगा कर दिया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जबरन पेशाब भी पिलाया गया। रविवार को किसी तरह वह वहां से भाग निकली और इसकी सूचना खुसरूपुर थाने को दी।
दूसरे को कर्ज दिलाने की मिली सजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए खुसरूपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सियाराम यादव ने बताया कि महिला ने यह आरोप लगाया गया है कि उसने किसी व्यक्ति को ₹9000 कर्ज के रूप में दिलवाई थी। इतना ही नहीं महिला खुद ₹1500 कर्ज ली थी। उन्होंने बताया कि खुद कर्ज का पैसा उसने वापस कर दिया था, जबकि नौ हजार रुपये जिसने कर्ज लिए थे उसने वह रुपये वापस नहीं किए थे। दबंग व्यक्ति ने महिला से 9 हजार रुपये की मांग करने लगा। इस बात से महिला ने इंकार दिया। महिला का कहना था कि मैंने जो कर्ज लिया वह सूद समेत वापस कर दिया। अब जिसने नौ हजार रुपये लिए हैं वह उससे उस रुपये को वसूले। महिला का कहना है कि आरोपी गांव का दबंग व्यक्ति प्रमोद सिंह है जो उसे जबरन अपने घर उठाकर ले गया। उसके साथ मारपीट की और उसे पेशाब पिलाया।
पुलिस ने कहा - सिर्फ मारपीट हुई है, बाकी आरोप गलत
फतुहा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी का कहना है कि छानबीन में पेशाब पिलाने और नंगा करने की बात प्रथम दृष्टता में असत्य साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि महिला के आवेदन पर खुसरूपुर थाना में एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस कैंप कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।