{"_id":"647b5e6bc334367e820d1e47","slug":"accident-train-balasore-accident-40-passengers-from-bihar-are-being-brought-by-bus-bihar-news-nitish-kumar-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Train : बालासोर हादसे में बिहार के 40 यात्रियों को बस से लाया जा रहा, पहले बैच में चार जिलों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Train : बालासोर हादसे में बिहार के 40 यात्रियों को बस से लाया जा रहा, पहले बैच में चार जिलों के लोग
Sat, 03 Jun 2023 09:08 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 03 Jun 2023 09:08 PM IST
सार
ओडिया के बालासोर में रेल हादसे के शिकार हुए यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए बिहार से एक टीम भेजी जा रही है। यह टीम CM नीतीश कुमार के निर्देश पर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
ओडिसा ट्रेन हादसा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिया के बालासोर में रेल हादसे के शिकार हुए यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए बिहार से एक टीम भेजी जा रही है। यह टीम CM नीतीश कुमार के निर्देश पर भेजी जा रही है।बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुयी भीषण ट्रेन दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने हेतु बिहार के अधिकारियों की एक टीम भेजी जा रही है जो ओडिशा सरकार, रेलवे तथा बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगी।
विज्ञापन
40 यात्रियों को बस से बिहार वापस लाया जा रहा
आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस हादसे से संबंधित आवश्यक सूचना एकत्रित करने के लिये हेल्पलाइन नम्बर 0612-2294204 / 205 तथा 7070290170 जारी किया गया है। इस भीषण रेल दुर्घटना में सुरक्षित बचे बिहार के राज्य के यात्रियों को वापस लाने की कार्रवाई बिहार सरकार द्वारा शुरू कर दी गयी है। इस क्रम में प्रथम बैच में राज्य के 40 यात्रियों को बस द्वारा बिहार वापस लाया जा रहा है, जिसमें अररिया के 24, किशनगंज और सीतामढ़ी के 2-2, दरभंगा के 9 और समस्तीपुर के 3 यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
बिहार सरकार ने किया ने किया चार सदस्यीय टीम का गठन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारियों की एक चार सदस्यीय टीम गठित की गयी है जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं श्रम संसाधन विभाग के निदेशक श्याम बिहारी मीणा, मुजफ्फरपुर के रेल SP डॉ. कुमार आशीष, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं SDRF के डिप्टी कमांडेंट शहरयार शामिल हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विभाग संजय कुमार अग्रवाल द्वारा इसके देखा जा रहा है।
विज्ञापन