फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accident saved by pilot through emergency break in New Delhi Guwahati Rajdhani Express train in bihar news

Train Status : 100 की स्पीड से दौड़ रही राजधानी बाल-बाल बची; इमरजेंसी ब्रेक से हादसा टला, कैपलर पाइप फटा

Sun, 24 Sep 2023 07:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 24 Sep 2023 07:17 PM IST
सार

Bihar News : नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही 20504 राजधानी एक्सप्रेस रविवार को भीषण हादसे से बाल-बाल बच गई। चालक ने 100 की स्पीड में भाग रही ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इसे नियंत्रित किया। इसमें कैपलर पाइप फट गया। इस वजह से ट्रेन डेढ़ घंटा लेट हो गई।

विज्ञापन
Accident saved by pilot through emergency break in New Delhi Guwahati Rajdhani Express train in bihar news
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही 20504 राजधानी एक्सप्रेस रविवार को समस्तीपुर- रोसड़ा रेलखंड पर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हादसा होने से बचा लिया। हालांकि अचानक ब्रेक लगाए जाने से इंजन का कैपलर पाइप फट गया, जिससे ट्रेन मौके पर ही रुक गई। बाद में ट्रेन को स्लो स्पीड से रोसड़ा स्टेशन तक ले जाया गया जहां इंजन के कैपलर पाइप को ठीक किया गया और फिर ट्रेन को कटिहार के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक रोसड़ा स्टेशन पर रुकी रही।

विज्ञापन


समस्तीपुर से खुलने के बाद हुई घटना 
रेलवे के द्वारा दी गई जानमारी के अनुसार 20504 राजधानी एक्सप्रेस रविवार को सुबह करीब एक घंटा लेट से समस्तीपुर 6.44 बजे पहुंची थी और 6.49 बजे कटिहार के लिए खुली थी। ट्रेन करीब 7.10 बजे समस्तीपुर- रोसड़ा स्टेशन के बीच अंगारघाट स्टेशन से आगे गुमटी नंबर 27 के पास से गुजर रही थी इसी दौरान समस्तीपुर से 100 की स्पीड से जा रही राजधानी एक्सप्रेस के सामने अचानक एक भैंसा आ गया। इस दौरान चालक द्वारा इंमरजेंसी ब्रेक लगाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन इंजन का कैपलर पाइप फट गया। कैपलर पाइप फटते ही ट्रेन रूक गई। इस दौरान रेलवे कंट्रोल को सूचना दिए जाने के बाद चालक ने ट्रेन को धीमी गति से रोसड़ा स्टेशन तक लाया। 

विज्ञापन

Accident saved by pilot through emergency break in New Delhi Guwahati Rajdhani Express train in bihar news
डेढ़ घंटे तक रुकी रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन 
रोसड़ा स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के कैपलर पाइप को ठीक किया गया। तब जाकर ट्रेन को कटिहार के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान करीब डेढ़  घंटे तक ट्रेन रोसड़ा स्टेशन पर रुकी रही। ट्रेन को 8.40 में रोसड़ा से रवाना किया गया।

डीआरएम ने क्या कहा
समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इंजन का कैपलर पाइप फट गया था। इस वजह से सिंगल पाइप से ट्रेन को चला कर रोसड़ा तक लाया गया, जहां इंजन को ठीक कर फिर कटिहार के लिए रवाना किया गया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन रुकी रही। विनय श्रीवास्तव ने बताया कि इस हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed