फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accident in Bihar: many people died in Bhojpur tractor overturned in the canal returning from Tilak ceremony

Bihar news : तिलक समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर नहर में पलटा; तीन मौत, दर्जन भर लोग घायल

Fri, 19 Apr 2024 06:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 19 Apr 2024 06:41 AM IST
सार

Bihar : तिलक समारोह से लौट रहा ट्रेक्टर पलट गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो है, जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हैं। साथ ही इस घटना में डेढ़ दर्जन के करीब लोग जख्मी है।

विज्ञापन
Accident in Bihar: many people died in Bhojpur tractor overturned in the canal returning from Tilak ceremony
अस्पताल में इलाजरत लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आरा के चरपोखरी में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो है, जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हैं। सभी का  इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के समीप हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच गई और रेस्क्यू कर सभी जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

विज्ञापन


तिलक समारोह से लौट रहे थे 
 चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में मुकुंदपुर छोटी नहर के पास तिलक से लौट रही ट्रैक्टर नहर में पलट गई। इस ट्रैक्टर पर 20 से 25 मजदूर बैठे हुए थे। सभी मजदूर मुकुंदपुर गांव के रहने वाले विनोद की बेटी फूला कुमारी के तिलक समारोह में गए थे। तिलक समारोह से वापस लौटने के दौरान ट्रैक्टर गांव के हो एक छोटी नहर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही इस घटना में डेढ़ दर्जन के करीब लोग जख्मी है। मरने वालों में अगिआंव बाजार क्षेत्र के तिवारीडीह के खैरी गांव निवासी स्वर्गीय अघानु मुसहर का 60 वर्षीय पुत्र भदई मुसहर, अगिआंव बाजार के तिवारिडीह खैरी गांव के जगदीश मुसहर का 40 वर्षीय पुत्र निर्मल मुसहर और गड़हनी थाना क्षेत्र के नतमपुर गांव निवासी टेंगारी मुसहर का 40 वर्षीय पुत्र जगत मुसहर है। जगत मुसहर और निर्मल मुसहर आपस में जीजा साला थे। वहीं इस घटना में लगभग डेढ़ दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी है। जिनका इलाज जिले के अलग अलग अस्पतालों और आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ब्रेकर पर अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर
घटना को लेकर जख्मी भानु कुमार ने बताया कि गुरुवार को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खैरी गांव से 20 से 25 लोग ट्रैक्टर पर बैठकर विनोद कुमार की बेटी फूला कुमारी के तिलक समारोह में चरपोखरी गांव में गए थे। तिलक से लौटने के दौरान लगभग एक बज गया था। तभी चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव के समीप छोटी नहर के पास ब्रेकर आया। उसी ब्रेकर पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पूरा ट्रैक्टर नहर में पलट गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम की हो रही तैयारी
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद चरपोखरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में करके आरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले आई। जहां सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर चरपोखरी थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे। मुकुंदपुर के पास डायवर्शन था। जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई। इस घटना में तीन लोग की मौत हो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed