Bihar News: 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसबी कॉलेज में ABVP ने दिया धरना, छात्राओं को हो रही कॉलेज में परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 14 Mar 2024 03:15 PM IST
सार
Bihar News: बिहार के आरा में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कॉलेज के विधि व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा किए, वहीं छात्राओं की शैचालय और सुरक्षा को लेकर भी कई मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
एसबी कॉलेज में ABVP ने दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला