फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Abusive language of cm nitish kumar jdu mla gopal mandal at jdu party office in patna on showing pistol

Bihar News : नीतीश के विधायक बोले- लहराएंगे पिस्टल, मेरे बाप हो क्या?; फिर गाली देते हए जदयू दफ्तर जा घुसे

Fri, 06 Oct 2023 01:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 06 Oct 2023 01:41 PM IST
सार

JDU Party : बिहार में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक रहे जनता दल यूनाईटेड के विधायक गोपाल मंडल शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पिस्टल के साथ आए। खुद यह स्वीकारा। इस बारे में पूछने पर कहा- लहराएंगे पिस्टल। तुम मेरे बाप हो क्या? फिर गालियां देते हुए अंदर घुस गए।

विज्ञापन
Abusive language of cm nitish kumar jdu mla gopal mandal at jdu party office in patna on showing pistol
जदयू ऑफिस के अंदर जाते विधायक गोपाल मंडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों भागलपुर के अस्पताल में इलाज के लिए पिस्टल लहराते हुए आने वाले जनता दल यूनाईटेड (JDU) के विधायक और सत्तारूढ़ दल के पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल अब पटना स्थित पार्टी दफ्तर में भी पिस्टल लेकर आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी दफ्तर के गेट पर यह स्वीकार किया कि वह पिस्टल लेकर अब भी आए हैं। अस्पताल में पिस्टल लहराए जाने पर बात शुरू हुई तो बोलने लगे- लहराएंगे पिस्टल। तुम रोकने वाले कौन? मेरे बाप हो क्या? इसके बाद वह लगातार गालियां देने लगे। मीडियाकर्मी सवाल पूछने लगे कि क्या जदयू में यही ट्रेनिंग मिल रही है? इसपर माहौल गरम होते देख सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर लेते गए। जाते हुए भी वह लगातार अपशब्द बोल रहे थे।

विज्ञापन

 जदयू दफ्तर के गेट पर विधायक ने दी गालियां, अंदर मंत्री बोले- हमलोग अंबेडकर और बापू के अनुयायी
विज्ञापन


बिहार में बहार हैं क्योंकि नाश कुमार है
भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह नया बिहार है। न्यू बिहार अंडर मिस्टर नीतीश कुमार। एक विधायक हाथ पिस्टल लहरा रहा है। पत्रकारों को गोली दे रहा है। पूछने पर कह रहा है कि क्या कर लोगे, तुम मेरे बाप हो गया। नीतीश जी अब आप इस सुशासन के लिए जाने जाएंगे। शर्म आती है कि ऐसे ऐसे विधायक बिहार में है। और, हमारे राजा बैठ कर देख रहे हैं। बिहार में बहार हैं क्योंकि नाश कुमार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा ने कहा- विधायक की गिरफ्तारी होनी चाहिए 
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने जदयू के बड़बोले विधायक का प्रेस के साथियों के साथ हुई इस तरह अभद्रता करने की घटना का लोजपा (रा) कड़ी शब्दों में निंदा करती है। हमलोग की मांग है कि ऐसे विधायक पर करवाई होना चाहिए। साथ ही उन्हें फ़ौरन प्रेस के साथियों से माफी मांगनी चाहिए। 



हॉस्पिटल में रिवॉल्वर लहराते दिखे थे गोपाल मंडल
दरअसल, तीन दिन पहले जदयू के दबंग और वरीय विधायक गोपाल मंडल हाथ में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर हॉस्पिटल में दिख थे। मीडिया ने जब सवाल पूछा कि आप खुले आम रिवॉल्वर लेकर क्यों घूम रहे हैं तो उन्होंने अंगिका भाषा में कहा, "हाथ म लैय के नय चलबै त भीतरी म लैय के चलबै।" कहने का मतलब यह था कि रिवाल्वर को हाथ नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे। इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि "पेहले चोर-बदमाश लगलो रहै छलै आब राजनीतिक लोग लागलो छै कि गोपाल मंडल एमपी नय बनै।" उनका कहना था कि जान के पीछे चोर-बदमाश लगे हुए थे और अब नेता लगे हुए है कि गोपाल मंडल सांसद नहीं बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed