फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man was sleeping in chicken farm in Nalanda, unknown miscreants strangled him to death

Bihar: मुर्गी फार्म में सो रहा था युवक, अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर की हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Jun 2023 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 13 Jun 2023 08:47 PM IST
सार

एसडीपीओ शिवली नोमानी ने बताया कि उन्हें परिजनों से सूचना मिली कि मुर्गी फार्म में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
A young man was sleeping in chicken farm in Nalanda, unknown miscreants strangled him to death
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। यह मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के काको विगहा गांव का है। मृतक की पहचान दुलारचंद यादव के बेटे नीतीश कुमार (18) के रूप में हुई है। वह अपने मुर्गी फार्म में सो रहा था। तभी बदमाशों ने उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के पिता दुलारचंद यादव ने बताया कि दोपहर में उनका बेटा मुर्गी फार्म में ही सो रहा था। बेटे से मिलने के बाद वह घर लौट गए थे। कुछ घंटों के बाद वापस मुर्गी फार्म में आए तो देखा कि पहले उनके बेटे की पहले रस्सी से गला दबाने की कोशिश की गई। उसके बाद गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई। फिर शव के ऊपर गमछा रख दिया गया।
विज्ञापन


फिलहाल मृतक के परिजन हत्या का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। हत्या किसने और क्यों की है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं, दिनदहाड़े हत्या के बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ दीपनगर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। एसडीपीओ शिवली नोमानी ने बताया कि उन्हें परिजनों से सूचना मिली कि मुर्गी फार्म में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed