फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man was shot dead in Nalanda's Bihar Club, suspense remains on the reasons

Bihar News: बिहार क्लब में एक युवक की गोली मार कर हत्या, कारणों पर सस्पेंस बरकरार; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 08 Aug 2023 03:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Aug 2023 03:23 PM IST
सार

Bihar Crime: नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस से पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है।

विज्ञापन
A young man was shot dead in Nalanda's Bihar Club, suspense remains on the reasons
युवक की मौत की खबर मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में सोमवार की रात एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुली पर मोहल्ले का है। मृतक की पहचान रामप्रवेश यादव के बेटे कुंदन कुमार (35) के रूप में की गई है। फिलहाल हत्या के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन


रामप्रवेश यादव ने बताया कि उन्हें पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने आकर बताया कि उनके बेटे को बिहार क्लब में गोली लग गई है। आनन-फानन में वे लोग बिहार क्लब पहुंचे, जहां देखा कि कुंदन कुमार खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ है। सीने में गोली लगने के कारण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
विज्ञापन


दरअसल, पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वह घटनास्थल की ओर गया। जहां देखा कि कुंदन के सीने में गोली लगी हुई है। फिलहाल गोली क्यों और किसने चलाई है इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन अज्ञात बदमाशों पर गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल हत्या क्यों और किसने की है, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, कुंदन कुमार की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की चीत्कार मोहल्ले में गूंज रही है।


नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही पुलिस से पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed