फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man died in Jamui Kohila Mod road accident

Jamui: कोहिला मोड़ पर हादसा, सामने से आ रहे वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Thu, 27 Jul 2023 12:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 27 Jul 2023 12:55 PM IST
सार

कोहिला मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ ही एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

विज्ञापन
A young man died in Jamui Kohila Mod road accident
हादसे में घायल भतीजा डबलू। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाइक से अपने एक रिश्तेदार को लाने के लिए गांव जा रहे चाचा भतीजे को एक तेज रफ्तार वाहन ने सोनो थाना क्षेत्र के कोहिला मोड़ के समीप टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल लाया गया। यहां से उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। वहीं, मृतक की पहचान जमुई जिले के चरका पत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोढवा सालन निवासी पियारी यादव का 22 वर्षीय पुत्र कांग्रेस कुमार यादव के रूप में की गई है, जबकि घायल भतीजे की पहचान 24 वर्षीय डबलू यादव के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोनों चाचा भतीजे बुधवार की देर रात बाइक से अपने एक रिश्तेदार को लाने सोनो बाजार से गांव जा रहा था। जैसे कोहिला मोड़ के समीप पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं गस्ती कर रहे सोनो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया। यहां जांचोपरांत डॉक्टर ने कांग्रेस कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि डबलू कुमार की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में भी डबलू कुमार की स्थिति गंभीर होने पर पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। 
विज्ञापन


इधर, घटना को लेकर घायल डबलू के चचेरे भाई संजय यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात बाइक से दोनों अपने रिश्तेदार को लाने के लिए सोनो बाजार से गांव जा रहे थे। कोहिला मोड़ के समीप ये हादसा हो गया। जानकारी देते हुए सोनो थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत होने की सूचना मिली है, जबकि घटना में एक युवक घायल भी हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है और अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed