फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man died after being hit by a goods train in Begusarai

Bihar Accident: बेगूसराय में मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आया एक युवक, कटने से हुई मौत, परिजन बेहाल

Fri, 07 Apr 2023 12:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Apr 2023 12:02 PM IST
सार

बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के बरौनी कटिहार रेल खंड में मालगाड़ी से कटकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
A young man died after being hit by a goods train in Begusarai
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर स्थित बरौनी कटिहार रेल खंड की है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले दीपक कुमार (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवक शौच के लिए जा रहा था। तभी रेलवे लाइन पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार अपने परिवार में इकलौता बेटा था। वह फुटपाथ से चुने गए कूड़े को बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed