{"_id":"6496a84223f2a588180e011a","slug":"a-woman-going-to-attend-her-brother-s-funeral-in-nalanda-died-after-uncontrolled-tempo-overturned-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भाई की अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रही महिला की अनियंत्रित टेंपो पलटने से मौत; चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भाई की अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रही महिला की अनियंत्रित टेंपो पलटने से मौत; चार लोग घायल
Sat, 24 Jun 2023 01:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:54 PM IST
सार
थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में शव देखने के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के नालंदा में शनिवार की सुबह टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में चार अन्य सवार घायल हो गए। घटना बिहटा-सरमेरा टू-लेन के नूरसराय थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव के पास की है। मृतका की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा निवासी सियाशरण पासवान की पत्नी प्रभा देवी (60) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
रहूई थाना क्षेत्र के मननकी गांव निवासी प्रभा देवी के भतीजे राजेंद्र पासवान ने बताया कि उनके पिता महेंद्र पासवान की मौत शनिवार की अहले सुबह बीमारी की वजह से हो गई थी। उन्हें देखने उनकी बुआ अपने परिवार के साथ मननकी गांव आ रही थीं। तभी टेंपो नूरसराय थाना क्षेत्र के सालेपुर के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। इस घटना में टेंपो पर सवार प्रभा देवी, रेखा देवी, सोनी देवी, संजू और जयरानी देवी घायल हो गए। उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां प्रभा देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, कैंसर बीमारी के कारण प्रभा देवी के भाई महेंद्र पासवान की शनिवार की अहले सुबह मौत हो गई थी। अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए प्रभा देवी अपने परिवार के साथ मायके जा रही थीं। तभी बीच रास्ते में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में प्रभा देवी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।