{"_id":"60dccbe08ebc3ec205120cae","slug":"a-truck-hit-by-train-near-bihars-jehanabad-railway-station-truck-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन हादसा: बिहार के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया ट्रक, घायल हुआ ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन हादसा: बिहार के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया ट्रक, घायल हुआ ट्रक चालक
Thu, 01 Jul 2021 01:24 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:24 AM IST
सार
- पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपक अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रात 9.03 बजे पटना से बरकाखाना जा रही ट्रेन संख्या 03348 के नदौल और जहानाबद रेलवे स्टेशनों के बीच एक क्रासिंग ट्रक ट्रेन से टकरा गया।
विज्ञापन
बिहार ट्रेन दुर्घटना
- फोटो : twitter@ANI
विस्तार
बिहार के जहानाबाद रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को एक ट्रक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रक रात के लगभग 9 बजे रेलवे ट्रैक को पार करने का प्रयास कर रहा था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन और उसके सभी यात्री सुरक्षित हैं। लेकिन ट्रक चालक इस दुर्घटना में जख्मी हो गया है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Bihar | A truck dashed with Patna-Barkakana Special Express between Nadaul & Jehanabad while attempting to cross the railway tracks at an unauthorised location at around 9pm. The train & all its passengers are reported safe. The truck driver was injured & hospitalised: Railways pic.twitter.com/AEXk7FKPlv
— ANI (@ANI) June 30, 2021विज्ञापन
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपक अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि रात 9.03 बजे पटना से बरकाखाना जा रही ट्रेन संख्या 03348 के नदौल और जहानाबद रेलवे स्टेशनों के बीच एक क्रासिंग ट्रक ट्रेन से टकरा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक जख्मी हो गया है जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन यात्री सुरक्षित हैं। राजेश ने बताया कि दानापुर रेल मंडल के अपर रेल प्रबंधक सहित अन्य वरीय रेल अधिकारी हादसा स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
उन्होंने बताया उक्त रेल मार्ग के अप और डाउन रेल लाइन पर यातायात बाधित है। गया से पटना आने वाली जनशताब्दि ट्रेन को जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक कर रखा गया है ।