फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A sweet businessman was stabbed to death in Sitamarhi

Bihar Crime: सीतामढ़ी में एक मिठाई व्यवसायी की चाकू गोदकर हत्या; परिवार में छाया मातम, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 04 Jun 2023 12:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Jun 2023 12:43 PM IST
सार

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के बताशा बाजार में एक 24 साल के मिठाई व्यवसायी की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
A sweet businessman was stabbed to death in Sitamarhi
मृतक अर्जुन कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक मिठाई व्यवसायी की चाकू गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। यह घटना जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित बताशा बाजार की है। जहां एक 24 साल के मिठाई व्यवसायी की निर्मम तरीके से चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बैरगनिया नगर के अशोक जी वार्ड नंबर चार निवासी बिगु शाह के बेटे अर्जुन कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अर्जुन कुमार की दुकान गुदरी बाजार में है। वह रात को अपनी दुकान पर ही था। बताया गया है कि बगल में भोज का आयोजन था, जिसमें सभी स्थानीय लोग भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान करीब 11 बजे रात को भोज खाकर लौट रहे कुछ लोगों को लावारिस अवस्था में पड़े खून से लथपथ शव पर पड़ी। उसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस दौरान बैरगनिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बैरगनिया थानाध्यक्ष रणवीर झा अपने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, परिजनों को सूचना मिलने के बाद से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed