{"_id":"5cccc423bdec22074a6ad209","slug":"a-strong-test-of-heritage-and-political-experience-in-the-city-of-makhane","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुबनी: मखानों के शहर में विरासत और सियासी तजुर्बे का कड़ा इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबनी: मखानों के शहर में विरासत और सियासी तजुर्बे का कड़ा इम्तिहान
Sat, 04 May 2019 04:13 AM IST
Avdhesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 04 May 2019 04:13 AM IST
विज्ञापन
हुकुमदेव नारायण यादव-अशोक यादव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथिला चित्रकला और मखानों के लिए विख्यात मधुबनी संसदीय क्षेत्र में इस बार भाजपा सीट बचाने के लिए मैदान में है। राजनीतिक विरासत की परीक्षा भी यहां होनी है। दो चुनाव से लगातार जीत रहे भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण के बेटे अशोक यादव भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, महागठबंधन ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के बद्री पूर्वे को उतारा है। पूर्वे यहां के ताकतवर सूरी समाज से हैं। इसके बावजूद महागठबंधन के सामने कई चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
एक चुनौती निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शकील अहमद ने पेश की है। दो बार कांग्रेस से सांसद रह चुके शकील निर्दलीय मैदान में हैं। महागठबंधन की दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और राजद की वजह से यहां चुनावी समीकरण और उलझ गए हैं। राजद नेता अली अशरफ फातमी भी बागी तेवर अपनाए हुए हैं। इस सीट पर यादव और मुस्लिम मतदाताओं की खासी संख्या है और चुनाव परिणाम पर ब्राह्मण और अति पिछड़ा वर्ग का प्रभाव रहता है।
विज्ञापन
वामपंथ का गढ़ भी रही यह सीट
भाकपा के भोगेंद्र झा यहां से पांच बार सांसद बने। 1976 में परिसीमन के बाद मधुबनी सीट बनी। 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर हुकुमदेव नारायण जीते। इसके बाद 1980, 1989 और 1991 के चुनाव में भोगेंद्र जीते। 1996 में भाकपा के चतुरानन मिश्र सांसद बने। इसके बाद 1999 में भाजपा, 2004 में कांग्रेस को जीत मिली। पिछले दो चुनाव से यह सीट भाजपा के पास है।
विज्ञापन
मधुबनी सीट से सांसद
1998 शकील अहमद कांग्रेस
2004 शकील अहमद कांग्रेस
2009 हुकुमदेव नारायण भाजपा
2014 हुकुमदेव नारायण भाजपा