फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A speeding vehicle ran over two bike-borne youths returning from a friend's wedding in Vaishali; both died

Bihar: बाइक सवार दो दोस्तों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दोनों की मौके पर मौत; एक की जुलाई में होनी थी शादी

Fri, 07 Jul 2023 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Jul 2023 02:47 PM IST
सार

चांदपुरा ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रोहिणी चौक के पास सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हुई है। दोनों दोस्त बारात से अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गया था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
A speeding vehicle ran over two bike-borne youths returning from a friend's wedding in Vaishali; both died
मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग NH 122 B के आजमपुर रोहणी चौक पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही चांदपुरा ओपी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मृतकों की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी नसीर अंसारी के बेटे मो. असगर अंसारी (24) और महनार थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमाली गांव निवासी शंकर महतो के विकास कुमार (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक विकास कुमार और असगर अंसारी


जानकारी के मुताबिक, असगर गुजरात में रहकर काम करता था। उसकी आगामी 13 जुलाई को शादी होनी थी। इसी सिलसिले में वह गुजरात से घर आया था। वह चार भाइयों में तीसरा था। वहीं, विकास कुमार बीए पार्ट वन का छात्र था। मृतक विकास तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों मृतक युवकों के घर 20 किलोमीटर के अंतराल पर हैं। दोनों दोस्त अपने अन्य दोस्त की शादी में शामिल होने लालगंज गए थे। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हे को दहेज में मिली पल्सर बाइक से दोनों दोस्त अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दोनों को रोहिणी चौक के पास रौंद दिया। इस हादसे में दोनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


चांदपुरा ओपी अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि रोहिणी चौक के पास सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हुई है। दोनों दोस्त बारात से अपने-अपने घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed