फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A seven-year-old boy stabbed to death by his aunt and cousin over land distribution dispute in Bettiah

Bihar Crime: सात साल के बच्चे को उसकी चाची और चचेरे भाई ने चाकू से गोदा; अस्पताल ले जाते वक्त मौत

Fri, 07 Jul 2023 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Jul 2023 03:45 PM IST
सार

नौतन थाना अध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि दो भाइयों के बीच में हो रहे विवाद के दौरान बच्चे को चाकू लगा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
A seven-year-old boy stabbed to death by his aunt and cousin over land distribution dispute in Bettiah
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक सात साल बच्चे की उसकी चाची और चचेरे भाई ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर गांव की है। जहां गुरुवार के देर शाम भाई-भाई के बीच हो रहे बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नौतन थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। मृत बच्चे की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर वार्ड नंबर नौ निवासी संजय राम के बेटे शालू कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मृतक के चाचा लालसा ने बताया कि हम पांच भाई हैं। पांचों भाई के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार की शाम उसी विवाद को लेकर मेरे बड़े भाई संजय राम और मेरे बीच विवाद होने लगा। विवाद होते देख मेरे बड़े भाई पन्नालाल राम आए और छुड़ाने लगे। उसके बाद मेरे भाई पन्नालाल के बेटे और पत्नी सभी ने मिलकर संजय राम पर हमला बोल दिया। संजय को पिटते देख उसका सात साल का बेटा शालू आया। इसी बीच पन्नालाल राम के बेटे विकास ने उसे चाकू से गोद दिया। आनन-फानन में घायल शालू को इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल नाका थाना प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, नौतन थाना अध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि दो भाइयों के बीच में हो रहे विवाद के दौरान बच्चे को चाकू लगा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed