{"_id":"60d7d9e18ebc3e335b68ef4e","slug":"a-salon-in-bihar-darbhanga-offering-free-haircut-for-vaccinated-people-amid-corona-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता: वैक्सीन लगवाने वालों का मुफ्त में हेयरकट, दरभंगा में सैलून मालिक ने किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता: वैक्सीन लगवाने वालों का मुफ्त में हेयरकट, दरभंगा में सैलून मालिक ने किया बड़ा एलान
Sun, 27 Jun 2021 07:51 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:51 AM IST
सार
बिहार के दरभंगा में एक सैलून का मालिक लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरुक करने के लिए मुफ्त हेयरकट की सुविधा दे रहा है। मालिक का कहना है कि लोग अभी भी वैक्सीन लेने से बच रहे हैं लेकिन हमें उन्हें जागरुक करना होगा।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी हो गई है लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है। हालांकि आज भी कई लोग वैक्सीन लेने से कतराते हैं और कोरोना को नहीं मानते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अलग-अलग ढंग से प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
ठीक ऐसे ही बिहार के दरभंगा में, एक सैलून का मालिक कोरोना के वैक्सीन लेने वालों का मुफ्त में हेयरकट और शेव कर रहा है। मालिक ने घोषणा की कि जो लोग कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं, मेरे सैलून पर उनके मुफ्त में बाल काटे जाएंगे और दाढ़ी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
दरभंगा के बैटा चौक पर स्थित सैलून की दुकान के मालिक शंभु कुमार ठाकुर का कहना है कि जिले में वैक्सीनेशन अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए वो लोगों को मुफ्त का हेयरकट दे रहा है। उन्होंने बताया कि जो लोग लोग इस सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें बस वैक्सीन सर्टिफिकेट को साथ लाना है या फिर वैक्सीन लेते हुए अपनी एक सेल्फी लानी है।
विज्ञापन
ठाकुर ने आगे कहा कि लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए राज्य सरकार कई तरह के कदम उठा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने निश्चय किया है कि हम अपनी क्षमता के मुताबिक लोगों को वैक्सीन के प्रति प्रेरित करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि अबतक हमने 200 लोगों को मुफ्त में इस सुविधा का लाभ दिया है। इसके अलावा हमने अपने सैलून के बाहर एक बोर्ड भी लगा दिया है, जिसमें इस जानकारी के बारे में लिखा है।