फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   a salon in bihar darbhanga offering free haircut for vaccinated people amid corona times

जागरूकता: वैक्सीन लगवाने वालों का मुफ्त में हेयरकट, दरभंगा में सैलून मालिक ने किया बड़ा एलान

Sun, 27 Jun 2021 07:51 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 27 Jun 2021 07:51 AM IST
सार

बिहार के दरभंगा में एक सैलून का मालिक लोगों को वैक्सीन के प्रति जागरुक करने के लिए मुफ्त हेयरकट की सुविधा दे रहा है। मालिक का कहना है कि लोग अभी भी वैक्सीन लेने से बच रहे हैं लेकिन हमें उन्हें जागरुक करना होगा।

विज्ञापन
a salon in bihar darbhanga offering free haircut for vaccinated people amid corona times
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी हो गई है लेकिन कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है। हालांकि आज भी कई लोग वैक्सीन लेने से कतराते हैं और कोरोना को नहीं मानते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अलग-अलग ढंग से प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन


ठीक ऐसे ही बिहार के दरभंगा में, एक सैलून का मालिक कोरोना के वैक्सीन लेने वालों का मुफ्त में हेयरकट और शेव कर रहा है। मालिक ने घोषणा की कि जो लोग कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं, मेरे सैलून पर उनके मुफ्त में बाल काटे जाएंगे और दाढ़ी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


दरभंगा के बैटा चौक पर स्थित सैलून की दुकान के मालिक शंभु कुमार ठाकुर का कहना है कि जिले में वैक्सीनेशन अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए वो लोगों को मुफ्त का हेयरकट दे रहा है। उन्होंने बताया कि जो लोग लोग इस सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें बस वैक्सीन सर्टिफिकेट को साथ लाना है या फिर वैक्सीन लेते हुए अपनी एक सेल्फी लानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकुर ने आगे कहा कि लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए राज्य सरकार कई तरह के कदम उठा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने निश्चय किया है कि हम अपनी क्षमता के मुताबिक लोगों को वैक्सीन के प्रति प्रेरित करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि अबतक हमने 200 लोगों को मुफ्त में इस सुविधा का लाभ दिया है। इसके अलावा हमने अपने सैलून के बाहर एक बोर्ड भी लगा दिया है, जिसमें इस जानकारी के बारे में लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed