फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A poster of CM Nitish Kumar along with Mahatma Gandhi has been put up outside JDU office in Patna

जदयू कार्यालय के पोस्टर में महात्मा गांधी के साथ सीएम नीतीश कुमार, बताए 'सात घनघोर पाप'

Sat, 28 Nov 2020 09:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 Nov 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
A poster of CM Nitish Kumar along with Mahatma Gandhi has been put up outside JDU office in Patna
नीतीश कुमार और महात्मा गांधी - फोटो : ANI

राजधानी पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड कार्यालय अपने नए रूप में नजर आएगी। पुराने पोस्टरों को हटाकर नए पोस्टर लगा दिए गए हैं। बाहर प्रवेश द्वार से लेकर अंदर के परिसर में इन पोस्टरों को लगाया गया है। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महात्मा गांधी के साथ दिखाया गया है और सात पापों की चर्चा की गई है। 

विज्ञापन


ये इस तरह से हैं - परिश्रम के बिना धन, विवेक के बिना सुख, मानवता के बिना शिक्षा, चरित्र के बिना ज्ञान, सिद्धांत के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार और त्याग के बिना पूजा। वहीं एक दूसरा पोस्टर भी लगाया गया है जिसमें नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ 'सेवा ही धर्म है' जैसी लाइन लिखी गई है।
विज्ञापन


साथ ही 'जल-जीवन-हरियाली' को लेकर एक पोस्टर बनाया गया है, जिसमें लिखा है - प्रकृति आवश्यकता की पूर्ति करती है, परंतु लालच की नहीं। स्लोगन में नीतीश कुमार के 'न्याय के साथ विकास एवं खुशहाल बिहार', यही हमारा संकल्प' का नारा दोहराया गया है। इन्हीं तस्वीरों के बीच 'न्याय के साथ विकास और कानून का राज' का स्लोगन भी लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed