फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   a person posing as TTE was extorting money in name of ticket checking in Begusarai, fake CBI ID found also

Bihar: ट्रेन में TTE बनकर टिकट जांच के नाम पर कर रहा था वसूली, जेब में मिला CBI का फर्जी आईडी कार्ड

Mon, 27 Mar 2023 03:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 Mar 2023 03:50 PM IST
सार

बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना पुलिस ने एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सीबीआई का एक फर्जी आईकार्ड और अन्य पहचान पत्र बरामद किए गए हैं। आरोपी ट्रेन में चेकिंग के दौरान टिकट नहीं दिखाने वाले यात्रियों से मनमाने तरीके से रुपये वसूल रहा था।

विज्ञापन
a person posing as TTE was extorting money in name of ticket checking in Begusarai, fake CBI ID found also
जीआरपी थाना पुलिस ने फर्जी टीटीई को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में बेगूसराय के रेलवे स्टेशन पर एक फर्जी टीटीई को रेल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जेब में सीबीआई का एक फर्जी आईडी कार्ड भी रखे हुए था और ट्रेन में टिकट चेक कर रहा था। वह टिकट नहीं दिखाने वाले यात्रियों से मनमाने तरीके से रुपये वसूल रहा था। यह मामला तब सामने आया जब उसने एक यात्री से धौंस दिखाते हुए कहा कि जनहित एक्सप्रेस का टीटीई हूं, जबकि ट्रेन कोसी एक्सप्रेस थी। इससे यात्रियों को शक हुआ और उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद युवक ने भागने की कोशिश की। लेकिन यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। बाद में बेगूसराय जीआरपी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया।

विज्ञापन



आरोपी के पास से मिला सीबीआई का फर्जी आईकार्ड

जीआरपी थाना पुलिस ने युवक से पूछताछ कर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसकी पर्स से सीबीआई का फर्जी आईकार्ड मिला। पूछताछ में उसने बताया कि फर्जी टीटी बनकर टिकट चेक करता है। उसने बताया कि वह मुंबई रोड पर पिछले दो महीने से अवैध कमाई कर रहा था। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो वह गुहार लगाते हुए कहने लगा कि प्लीज माफ कर दीजिए आगे से अब यह गलती नहीं करूंगा। अगर दोबारा ऐसा गलती करूं तो मुझे कठोर से कठोर सजा दी जाए।
विज्ञापन


रेल थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्रेन संख्या 18698 कोसी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में टिकट चेकिंग कर रहा था। टीटीई की हरकत देख यात्री उससे पूछताछ करने लगे। यात्रियों ने उससे पूछा आप किस ट्रेन के टीटीई हैं तो उसने जनहित एक्सप्रेस ट्रेन का नाम बताया। लोगों को शक हुआ कि यह फर्जी टीटीई बनकर चेकिंग कर रहा है। कोसी एक्सप्रेस ट्रेन के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों उस फर्जी टीटीई को पकड़कर चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद रेल थाना पुलिस ने फर्जी टीटीई को पकड़ लिया और पूछताछ करने के बाद यह खुलासा हुआ। आरोपी युवक की पहचान नालंदा जिला के थाना छबीलापुर के मेंजेठ निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेगूसराय जीआरपी थाना अध्यक्ष अखिलेश्वर शर्मा ने बताया कि फर्जी टीटीई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले दो महीने से फर्जी तरीके से टिकट चेक कर रहा था। उसके पास से सीबीआई का फर्जी आई कार्ड भी मिला है। साथ ही पुलिस ने उसके पास से टिकट बनाने वाले रसीद का बंडल, मोबाइल और कॉलेज का एक फर्जी आईकार्ड बरामद किया है। फिलहाल पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोसी एक्सप्रेस ट्रेन दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचने पर यात्रियों ने फर्जी टीटीई को पकड़कर चिल्लाना शुरू कर दिया था। चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed