बिहारः जमानत मिली गुल मोहम्मद को, उसी नाम का दूसरा शख्स हो गया रिहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में सीवान प्रशासन की ओर से एक बड़ी चूक उस समय हो गई जब कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जिस कैदी को रिहा करना था उसके बदले में जेल प्रशासन ने उसी नाम के किसी दूसरे कैदी को छोड़ दिया। अब पुलिस उसकी तलाश में परेशान हो रही है। जमानत पाने वाले शख्स के वकील ने कहा कि ये पूरी तरह से कागजातों की गलती है, ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया। हम इसे लेखन की गलती कह सकते हैं।
Bihar:A man named Gul Mohammed was released on bail instead of a man with a similar name who was granted bail, due to a clerical error, in Siwan. MA Khan, Advocate of man who was granted the bail says: It was a clerical error, it was not intentional. We can call it 'slip of pen'. pic.twitter.com/EwlXFjnUHm
— ANI (@ANI) July 30, 2019
दरअसल, सीवान जेल में गुल मोहम्मद नाम के दो कैदी बंद थे जिसमें से आज अदालत ने एक गुल मोहम्मद को जमानत दी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उसके बदले किसी दूसरे कैदी को जेल से रिहा कर दिया जिसका नाम भी गुल मोहम्मद था।
प्रशासन के अनुसार, पेशकार की गलती से रिलीज ऑर्डर जेल को भेज दिया गया था। अह अस व्यक्ति अभी भी जेल के अंदर बंद है और दूसरा फरार है। जेल से छोड़े गए कैदी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है।